27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएएच में एचएमआईएस की स्थापना पर होगा विचार

जेएएच समूह को कम्प्यूटराइजेशन करने आईटीएससी ने कार्ययोजना प्रस्तुत कीइस व्यवस्था से प्रतीक्षा कर रहे रोगी के समय को बचाया जा सकता है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Prashant Sharma

•

Updated: 8 Jun 2019, 1:39 AM IST

JAH

जेएएच में एचएमआईएस की स्थापना पर होगा विचार

ग्वालियर. जयारोग्य चिकित्सालय समूह का कम्प्यूटराइजेशन करने के लिए प्रदेश की आईटी कंपनी आईटीएससी टेक्नोलॉजी भोपाल ने कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस योजना को लागू कर अस्पताल में मरीज के इंतजार के समय को बचाया जा सकता है वहीं इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा सकता है।

जीआर मेडिकल कॉलेज में संभाग आयुक्त बीएम शर्मा की उपस्थिति में कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपना प्रजेंटेशन दिया। इस अवसर पर विधायक मुन्नालाल गोयल, डीन डॉ भरत जैन एवं जेएएच अधीक्षक डॉ अशोक मिश्रा उपस्थित थे। हॉस्पिटल प्रबंधन एवं सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) सॉफ्टवेयर का उपयोग इस समय हमीदिया हॉस्पिटल, गांधी मेडिकल कॉलेज व अन्य मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। इसे देखते हुए ही यहां भी इसकी स्थापना के विचार को देखते हुए इसकी खूबियां बताई गईं।
इस व्यवस्था से प्रतीक्षा कर रहे रोगी के समय को बचाया जा सकता है, रोगी की बेहतर निगरानी, दवा और उसके प्रभावों की निगरानी, प्रयोगशालाओं के परीक्षणों का बेहतर मूल्यांकन, डॉक्टर से एप्वाइंटमेंट, पंजीकरण और प्रवेश में आसानी, बेड आक्यूपेंसी अनुपात, रिकॉर्ड कीपिंग में सुधार, गंभीर रोगियों की सूचना का तुरंत आदान प्रदान, महत्वपूर्ण वस्तुओं, दवाओं के भण्डारण की निगरानी, दवाओं पर बैच एक्सपायरी डेटऔर अन्य डेटा पर नजर सहित अन्य कार्य शामिल है। अस्पताल अधीक्षक डॉ अशोक मिश्रा ने कहा कि इस सिस्टम के स्थापित होने पर अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जा सकता है। इसलिए इस पर विचार किया जा रहा है।