
MP ELECTION 22018: अरे साहब, क्या खाएं, कैसे वाहन चलाएं, हर चीज में तो महंगाई ने मार दिया है...
ग्वालियर। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को अब कुछ ही दिन शेष हैं। प्रत्याशी दम लगाकर कर वोटर को आ•ॢषत करने में जुटे हैं, वहीं वोटर भी हर मुद्दे को परखते हुए 28 नवंबर को वोट डालने की तैयारी कर रहे हैं। महंगाई ऐसा मुद्दा है, जिससे हर व्यक्ति परेशान है। आमजन का मानना है कि इस चुनाव में भी महंगाई प्रमुख मुद्दा है। पत्रिका ने शहरवासियों से इस पर राय जानी तो सभी का एक सुर में कहना था कि अरे साहब, क्या खाएं और कैसे गाड़ी चलाएं, हर चीज में तो महंगाई ने मार रखा है।
टैक्स कम हो गया होता तो कुछ कम होती महंगाई
प्रदेश सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर पर 5 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है। वहीं पेट्रोल-डीजल पर 28 फीसदी वैट के साथ-साथ सरचार्ज और प्रवेश शुल्क भी लिया जा रहा है। गेहूं की अगर बात करें तो जानकारों के मुताबिक सबसे अधिक परेशानी सरकार की ओर से प्रारंभ की गई भावांतर योजना के कारण हुई। इस योजना से बिचौलियों ने किसानों से सस्ते दामों पर गेहूं खरीदकर मंडी में महंगे दामों पर बेच दिया। 200 रुपए समर्थन मूल्य का इन बिचौलियों को ही लाभ मिला। आमजन और किसानों को इससे घाटा उठाना पड़ा और दाम इतने अधिक हो गए।
पांच साल में महंगाई ने ऐसे किया परेशान
2013 : 458 सिलेंडर के रेट 2018 : 518 सिलेंडर के रेट बैंक की सब्सिडी घटाने के बाद मूल सिलेंडर की मूल रकम है ये। |
गाड़ी चलाना मुश्किल
पिछले कुछ वर्षों से पेट्रोल के दाम ने परेशान कर रखा है। हर साल इसके महंगे होने से हर वर्ग की परेशानी बढ़ गई है। खासकर नौकरी पेशा लोगों के लिए गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है।
आकाश बाथम, कर्मचारी
बिगड़ गया घर का बजट
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढऩे से हर घर का बजट बिगड़ गया है। पिछले छह महीने से लगातार सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं। अगर इस रफ्तार से दाम बढ़ेंगे तो आने वाले समय में और दिक्कत होगी।
प्रतिभा, गृहिणी
तरस गया आम आदमी
सरकार कोई भी आए, महंगाई में कोई अंतर नहीं है। ये हर साल बढ़ती जा रही है। पांच वर्ष में गेहूं के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि आम आदमी खाने को भी तरस रहा है।
रीमा गर्ग, गृहिणी
इसे ध्यान में रख देंगे वोट
कुछ चीजों को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी चीजों में जमकर महंगाई है। इस बार के चुनाव में आमजन महंगाई के मुद्दे को ध्यान में रखकर ही वोट डालेंगे।
अजीत यादव, नौकरीपेशा
Published on:
22 Nov 2018 02:12 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
