30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवरलोड पर लगाम नहीं, दुर्घटना के बाद भी नहीं चेते अधिकारी

-मार्च से लगातार बैठकें पर निर्देश लागू नहीं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Dharmendra Kumar Trivedi

•

Updated: 25 Jun 2023, 11:16 PM IST

ओवरलोड पर लगाम नहीं, दुर्घटना के बाद भी नहीं चेते अधिकारी

ओवरलोड पर लगाम नहीं, दुर्घटना के बाद भी नहीं चेते अधिकारी

श्योपुर। हाइवे पर रेत के ओवरलोड परिवहनन पर अंकुश नहीं लग सका है। शनिवार को जाटखेड़ा पर हुए एक्सीडेंट के बाद डंपरों की स्पीड पर लगाम नहीं लगी है। परिवहन विभाग किसी भी पॉइंट पर ओवरलोड और ओवरस्पीड को चेक नहीं कर रहा और पुलिस कर्मी वाहनों पर ध्यान देने की बजाय सिर्फ चालान काटने की ड्यूटी कर रहे हैं।


दरअसल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी जेएस चौहान इंटरस्टेट मीटिंग में कह चुके हैं कि रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी की जरूरत है। स्पेशल डीजीपी जीपी सिंह ने चेक नाकों पर सीसीटीवी से निगरानी करने के निर्देश दिए थे। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए थे कि सड़कों पर खनिज परिवहन को लेकर लगातार चौकसी की जाए। परिवहन विभाग को ओवरलोड रोकने के निर्देश दिए गए थे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए इन निर्देशों का पालन पुलिस और परिवहन के अधिकारी नहीं कर रहे इसका परिणाम बीते दिवस दो एएनएम के साथ दुर्घटना के रूप में सामने आया है। इससे पहले एक पटवारी को भी ओवरलोड डंपर अपनी चपेट में ले चुका है।


चौकियां बनीं लेकिर परिवहन पर लगाम नहीं
-अवैध परिवहन रोकने के लिए थाना मानपुर के डलारना, थाना ढोढर के गोबरधा, थाना रघुनाथपुर के इकडोरी, थाना वीरपुर के हारकुई और थाना विजयपुर क्षेत्र के गढ़ी गांव में पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। इन चौकियों पर पदस्थ पुलिस कर्मियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी शहर तक ओवरलोड वाहन आने से इनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।