
गर्भवती महिलाओं में खून की कमी दूर करने लगेंगे आयरन के इंजेक्शन
ग्वालियर. जिले में महिलाओं को गर्भकाल के दौरान एवं प्रसव उपरांत होने वाली खून की कमी दूर करने के लिए ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं में आयरन सुकोज के इंजेक्शन लगाए जाएंगे। इसके लिए 10 जून से दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसका निर्णय एमडीएसआर की बैठक में समीक्षा में लिया गया।
बुधवार को राज्य स्वास्थ्य एवं संचार संस्थान में मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए एमडीएसआर (मातृ मृत्यु निगरानी एवं प्रतिक्रिया) तथा बाल मृत्यु की समीक्षा की गई, जिसमें मातृ मृत्यु का प्रमुख कारण एनीमिया (खून की कमी) होना बताया गया है। शिशु मृत्यु समय से पूर्व जन्मे बच्चों की अधिक होती है, जिसका कारण भी गर्भवती माताओं में खून की कमी तथा जल्दी-जल्दी गर्भधारण करना है। इस हेतु सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर प्रसूति गृहों के प्रभारी, शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधिकारियों के साथ एनीमिया प्रबंधन के लिए प्लान तैयार किया गया तथा गर्भ-निरोधक साधनों की जानकारी डॉ.अनीता श्रीवास्तव द्वारा दी गई।
बताया गया कि जिले में 10 जून से दस्तक अभियान में एएनएम गर्भवती माताओं में खून की कमी पाई जाने पर खून बढ़ाने के लिए आयरन सुकोज इंजेक्शन लगवाने हेतु स्वास्थ्य केन्द्र भेजेंगी। एक जून से ग्वालियर जिले के सभी चिकित्साधिकारी वाले स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाए जाएंगे।
इसकी ऑनलाइन एंट्री भी होगी तथा किस संस्था में कितने आयरन सुकोज लगाए गए इसकी रिपोर्ट प्रति सोमवार को सीएमएचओ लेंगे। समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर से लक्ष्मी कोली, डॉ.बिन्दु सिंघल, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.अर्चना अग्रवाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2, डॉ.आरके गुप्ता जिला टीकाकरण अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Published on:
23 May 2019 01:24 am

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
