13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मंत्री के लॉकर से एक करोड़ के गहने गायब, सिंधिया राजपरिवार ने भी दी थी कई एंटीक ज्वेलरी

माधवराव सिंधिया के बालसखा हैं, बालेन्दु शुक्ला...। राजपरिवार ने भी गिफ्ट में दी थी कई ज्वेलरी...।

2 min read
Google source verification
balendru2.jpg

,,

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता बालेंदु शुक्ल के बैंक लॉकर से एक करोड़ रुपए से अधिक के जेवरात चोरी हो गए। जब पुलिस को इसकी जानकारी दी गई तो मामला प्रकाश में आया। क्राइम ब्रांच जांच में जुट गई है। खास बात यह है कि बालेन्दु शुक्ल की पत्नी के लॉकर में वो बेशकीमती ज्वेलरी भी रखी हुई थी, जो सिंधिया राजपरिवार ने उन्हें गिफ्ट में दी थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया के बाल सखा बालेन्दु शुक्ल ने बताया कि स्टेट बैंक आफ इंडिया की चेतकपुरी ब्रांच में उनका लॉकर है। यह लॉकर उनकी पत्नी पुष्पा शुक्ला के नाम पर है। 26 फरवरी 2020 को उन्होंने यह लॉकर खोला था। उसमें गहने रखे हुए थे। 25 जून 2021 को लॉकर खोलने पर गहने नहीं मिले।

सिंधिया के बीजेपी में जाने पर कांग्रेस में लौटे

पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल के बारे में कहा जाता है कि वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता स्व. माधवराव सिंधिया के बाल सखा हैं। जब ज्योतिरादित्य ने राजनीति में पहला कदम रखा तो वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे। ज्योतिरादित्य बीजेपी में गए तो वे कांग्रेस में लौट आए थे। हालांकि ऐसा उन्होंने क्यों किया यह अब तक उन्होंने किसी को नहीं बताया।

सिंधिया घराने की एंटीक ज्वेलरी भी थी

सिंधिया घराने के बेहद करीब रहे बालेन्दु शुक्ला के बैंक लॉकर से एक करोड़ रुपए से अधिक के जेवरात गायब हुए हैं। इस ज्वेलरी में कई एंटीक गहने भी थे, जो माधवराव सिंधिया के परिवार ने उनकी पत्नी को भेंट में दिए थे और कई गहने उनके दादाजी ने भी दिए थे।

कौन हैं बालेंदु शुक्ल

बालेंदु शुक्ला मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे माधवराव सिंधिया के बचपन के मित्र और हमेशा निकटतम सहयोगी रहे। वे अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा और दिग्विजय सिंह की कांग्रेस सरकार में 13 साल तक मंत्री रहे। ज्योतिरादित्य के राजनीति में कदम रखने पर मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य भाजपा में आए तो जून 2020 में बालेंदु ने भाजपा छोड़ कमलनाथ के सामने कांग्रेस में घर वापसी कर ली। ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया।