2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल्याणसिंह ने दौड़ाई बैलगाड़ी, मिल गए 11 हजार रुपए

लदवाया के महाशिवरात्रि मेले में आयोजित हुईं कई प्रतियोगिता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

shyamendra parihar

•

Updated: 16 Feb 2018, 5:22 PM IST

kalyan-singh-wandered-bullock-cart-got-11-thousand-rupees

ग्वालियर. लदवाया गांव मे शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित मेले में बैलगाड़ी, पैदल दौड़, साइकिल दौड़ आदि दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें दतिया के कल्याण सिंह ने बैलगाड़ी दौड़़ मे प्रथम स्थान प्राप्त कर ११ हजार रूपए की राशि का नगद इनाम जीता। द्वितीय स्थान पर शुघर सिंह ग्राम शासन रहे जिन्होने ५१ सौ रूपए की राशि का नगद पुरस्कार जीता। इसी क्रम में पैदल दौड़ प्रतियोगिता मे सोनू पाल ने पहला स्थान प्राप्त कर ३१ सौ रुपए का इनाम जीता। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेले के शुभारंभ अवसर पर भुजबल सिंह यादव, जिला ग्रामीण अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन, अशोक परसेडिय़ा, सियाराम सिंह, जीतू कमरिया वीरसिह यादव, दीपसिंह, मेले के शुभारंभ अवसर पर भुजबल सिंह यादव, जिला ग्रामीण अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन, अशोक परसेडिय़ा आदि शामिल है।

महिला से छेड़छाड़
डबरा. सिटी थानाक्षेत्र के दीदार कालोनी में आरती निवासी दीदार कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैकि उसके साथ कॉलोनी में रहने वाले जोधासिंह सरदार ने छेड़छाड़ कर दी।

धारदार हथियार से हमला
डबरा. भितरवार थानाक्षेत्र के धूमेश्वर मंदिर के पास चार लोगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है जिससे वह घायल हो गया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। संजय पुत्र दशरथ रावत निवासी जरावनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैकि उसे साहब सिंह, लोकेन्द्र, दीपक, रवि ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी और धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे खून निकल आया।

जान से मारने की दी धमकी
डबरा. करहिया थाना क्षेत्र के खेड़ा की पुलिया के पास तीन लोगों ने एक व्यक्ति की मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। लोकेन्द्र पुत्र प्यारे लाल निवासी करहिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैकि उसकी राजा मुनेन्द्र ,श्यामेन्द्र, पुष्पराग ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। करहिया थाना क्षेत्र के खेड़ा की पुलिया के पास तीन लोगों ने एक व्यक्ति की मारपीट कर दी।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़