1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : इस बार विधानसभा चुनाव में 50 फीसदी युवाओं को टिकट,यूथ में खुशी

बड़ी खबर : इस बार विधानसभा चुनाव में 50 फीसदी युवाओं को टिकट,यूथ में खुशी

2 min read
Google source verification
Deepak Singh

बड़ी खबर : इस बार विधानसभा चुनाव में 50 फीसदी युवाओं को टिकट,यूथ में खुशी

ग्वालियर। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की युवा टीम एक ओर जहां मैदान में भाजपा का सामना करने के लिए तैयार है वहीं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा इस चुनाव में 30 प्रतिशत युवाओं को मैदान में उतारने की घोषणा से युवाओं में जोश है। वहीं युवा कांग्रेस इससे और आगे बढ़ गई है उसका कहना है कि युवाओं को 50 प्रतिशत टिकट मिलना चाहिए। ग्वालियर में चुनाव अभियान समिति के चेयरमेन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 7 जुलाई 18 को घोषणा की थी कि इस बार कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 30 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी।

यह भी पढ़ें : Breaking : दो भाइयों को एक महिला से हुआ प्यार, अजब है इन तीनों की लव स्टोरी, See Video

सिंधिया की इस घोषणा से पार्टी के वे युवा जिनके पास एक विजन है और जो कुछ करना चाहते हैं उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। शहर में ही इसका परिणाम भी कांग्रेस के आंदोलन में देखने को मिला। जिन आंदोलनों का नेतृत्व युवाओं ने किया और उसमें जो शक्ति युवाओं ने दिखाई उससे यह स्पष्ट तो हो गया है कि युवाओं पर कांग्रेस जो भरोसा व्यक्त कर रही है उसमें वे खरे उतरने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : प्रेमी आठ साल तक GF का करता रहा शारीरिक शोषण,गर्भवती होने पर पिता ने की घिनौनी हरकत

पार्टी कई छलनियों में से छानकर तब टिकट देगी जब उसे यकीन हो जाएगा कि जिसे टिकट दिया जा रहा है वह पार्टी को सीट जीतकर दे सकता है। पार्टी बार-बार हारने वाले नेताओं के रिकार्ड को भी देख रही है कि क्या एेसे नेताओं पर फिर दांव लगाया जा सकता है या नहीं। लगातार तीन विधानसभा में चुनाव में पराजय के बाद इस बार कांग्रेस एेसा कोई दांव नहीं खेलेगी जिसमें वह कमजोर पड़े। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में जरुर वह हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

यह भी पढ़ें : जिस दिन विवाह बंधन में बंधे उसी दिन दुनिया से विदा हुआ यह प्रेमी जोड़ा,हर कोई रुंधे गले से कह रहा था यह बात

चार राज्यों के युवा नेताओं ने संभाली है कमान
मध्यप्रदेश में चुनाव को देखते हुए चार राज्यों के युवा नेताओं ने मध्यप्रदेश में मोर्चा संभाल लिया है। इन नेताओं के आने के बाद युवा कांग्रेस सक्रिय हुई है। हरीश पवार को प्रभारी बनाया गया है जबकि हरियाणा के चिरंजीव राव ग्वालियर क्षेत्र के प्रभारी है,अंकुर वर्मा उत्तर प्रदेश भोपाल क्षेत्र के ,दीपक चोटीवाला जो नोएडा से आए हैं इंदौर के तथा महाराष्ट्र से आए बंटी शैलके जबलपुर में मोर्चा संभाले हुए हैं। इन सभी नेताओं ने युवा टीम को गतिमान कर दिया है।

यह भी पढ़ें : दूषित पानी पीने से 249 लोग बीमार,लोगों में कोहराम,मंत्री पहुंची अस्पताल

ग्वालियर चंबल संभाग से मिल सकता है कुछ युवाओं को मौका
ग्वालियर चंबल संभाग की 34 सीटों पर कम से कम एक चौथाई सीटों पर युवाओं को मौका मिल सकता है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस इस चुनाव के लिए मतदान केन्द्र स्तर पर तैयारियां पूरी कर चुकी है।

Story Loader