
रेलवे केबिन में लटकी मिली युवक की लाश, उतर गया था खोपड़ी का मांस
डबरा. ठाकुर बाबा मंदिर के पास रेलवे गेट नं.394 के बंद पड़े ए केबिन में सोमवार को एक युवक का रस्सी से लटका शव मिला है। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जीआरपी के अनुसार 8 दिन से अधिक पुराना शव है। अधिक समय होने के कारण बॉडी में से ऑयल निकलने की वजह से पूरी काली हो गई है और उतारने के दौरान मांस भी हड्डी से अलग हो गया। युवक ने फांसी लगाई है या उसकी हत्या हुई है। अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
युवक के पास से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त हुई। जीआरपी के अनुसार मृतक जोनू श्रीवास्तव (24) पुत्र दिनेश श्रीवास्तव निवासी ग्राम धरमपुर तहसील भाण्डेर का रहना वाला बताया गया है। मृतक के पिता और ताऊ आ गए है जिनसे पूछताछ जारी है। परिजन के मुताबिक एक सप्ताह से जोनू घर से गायब था जिसे लेकर पुलिस को सूचना भी दी गई। जब वह घर छोड़कर लापता हुआ उस समय उसकी पत्नी ससुराल में रह रही थी मृतक का एक साल का बेटा भी है। इस संबंध में जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और परिजन से पूछताछ की जा रही है।
जीआरपी ने संभाला मोर्चा: सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद देहात पुलिस भी आ गई। काफी समय तक सीमा विवाद को लेकर सिटी और देहात पुलिस उलझन मेें बनी रही हालांकि बाद में सिगनल के अंदर होने के कारण जीआरपी ने मोर्चा संभाला और बॉडी उतरवाया। आसपास के लोग भी पहुंच गए और शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए।
स्टेशन मास्टर को दी सूचना
पैनल सिस्टम शुरू होने से केबिन बंद हो गए है जिस कारण काफी समय से यह केबिन भी बंद है जिस कारण वहां कोई जाता नहीं है सोमवार को दोपहर में रेलवे के रेल पटरी पर काम करने वाले कर्मचारी खाना खाने के लिए वहां पहुंचे तो देखा कि बदबू आ रही थी और अंदर जाकर देखा तो एक युवक की बॉडी खंभे से लटकी है। जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर केएस मीणा को दी गई । इसके बाद जीआरपी और पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास से उसकी चप्पल और उसकी जेब में मोबाइल मिला है और जहां उसकी बॉडी लटकी मिली है।
Updated on:
31 Jul 2018 04:32 pm
Published on:
31 Jul 2018 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
