13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सालों बाद मौनी अमावस्या पर बन रहा है यह संयोग,इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

सालों बाद मौनी अमावस्या पर बन रहा है यह संयोग,इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

2 min read
Google source verification
free daily horoscope in hindi astrology in hindi today 2019

free daily horoscope in hindi astrology in hindi today 2019

ग्वालियर। मानव जीवन में जिस प्रकार हानि,लाभ,सुख,दु:ख होता है। इसका मुख्य संबंध ग्रहों की चाल होती है। इस कारण अपने जीवन में कई बड़े बदलाव भी होते रहते हैं। इस बार ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार 4 फरवरी को कई वर्षों बाद मौनी अमावस्या पड़ रही है। पंडित सतीश सोनी ने बताया कि माघ मास की सोमवती अमावस्या 4 फरवरी को रहेगी। इसे मौनी अमावस्या भी कहा जाता है।

इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करना अति शुभफल दायक होता है। साथ ही इस बार मौनी अमावस्या पर इन 5 राशियों का भाग्य चमकने वाला है। इन 5 राशियों की किस्मत पूरी तरह से बदल जाएगी,जिससे इनकी सभी मनोकामना पूरी हो जाएंगी।

ऐसे करें भगवान शिव की पूजा
पंडित सतीश सोनी ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव का पूजन विधि विधान से करें। इसदिन सुबह भगवान शिव का अभिषेक करें,शिव चालीसा करें। दान-पुण्य करें। गरीबों को भोजन कराएं। गाय या ब्राह्मण को भोजन कराएं। पंडित वाचस्पति शास्त्री का कहना है कि इस पुण्य काल में जो जातक पूजा-अर्चना करके उपासना करता है।

गंगा नदी के किनारे बैठकर पूजन शिव और शक्ति की पूजा अर्चना करता है। गाय की सेवा करता है। ब्राह्मण को दानपुण्य करता है। उसके व्यापार में वृद्धि होती है। नौकरी में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। गृह क्लेश से निपटारा होता है। पुत्र पर आने वाले संकटों का हरण होता है।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

1. मेष- व्यवसाय में आप सरकारी अधिकारियों से मदद प्राप्त करेंगे। आप अपने व्यापार को पहले की ही तरह जारी रखने में लगे रहेंगे। आप दखेंगे कि आपके यह प्रयास कैरियर व व्यापार के क्षेत्रों में सफलता का कारण रहेंगे।

2. कर्क-आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के लिए अनुकूल अवसर होंगे। वहीं तकनीक ज्ञान को बढ़ाने के लिए तैयार रहेंगे। इस माह के पहले भाग से ही आप अपने कैरियर में सफलता प्राप्त कर सकते है।

3. कन्या-इस राशि से जुड़े जातकों को पैसों से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। किस्मत बहुत ही तेजी के साथ बदलेगी। व्यापर में धनलाभ होगा।

4. मकर- अनुभवी लोगों की सलाह मानें। कोई फैसला आप बहुत सोच-विचार कर ही करें। ऐसे लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है।

5. कुंभ- इस राशि के जातक संयम और धैर्य रखें। जहां तक हो सके अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। आप अपने जीवन में सफलता की सीढ़ी तक पहुंच सकते हैं।