3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूसरों के सपने पूरे करने ग्वालियर की मीनाक्षी ने ठुकराए देश-विदेश के ऑफर, नहीं की कॅरियर की परवाह

ग्वालियर के कई युवा और बच्चों के सिर पहनाया ताज

2 min read
Google source verification
दूसरों के सपने पूरे करने ग्वालियर की मीनाक्षी ने ठुकराए देश-विदेश के ऑफर, नहीं की कॅरियर की परवाह

दूसरों के सपने पूरे करने ग्वालियर की मीनाक्षी ने ठुकराए देश-विदेश के ऑफर, नहीं की कॅरियर की परवाह

ग्वालियर.
इंसान अपने सपने पूरे करने के लिए पूरी ताकत लगा देता है। वह हर एक अपॉच्र्युनिटी को कैच करता है, जिससे उसकी लाइफ सिक्योर हो सके और वह सबसे आगे निकल सके। लेकिन कुछ लोग ऐेसे भी होते हैं, जो दूसरों के सपने पूरे करने के लिए खुद को कॅरियर दांव पर लगा देते हैं। ऐसा ही कुछ किया ग्वालियर की मीनाक्षी माथुर ने। 2016 में मिसेस यूनिवर्स फेमस बनने के बाद उन्हें कई अपॉच्र्युनिटी मिली। देश एवं विदेश में जॉब के ऑफर मिले। फिल्म और सीरियल के लिए भी टीम ने कॉन्टेक्ट किया, लेकिन उनका सपना ग्वालियर के टैलेंट को आगे लाना था, जो शायद वह अपनी लाइफ सिक्योर करके नहीं कर पातीं। इसलिए उन्होंने ग्वालियर में ही यंगस्टर्स और बच्चों को मॉडलिंग के लिए ट्रेंड किया और उनके सिर पर ताज पहनाया।

मॉडल बनने में पीछे रह गईं फ्रेंड्स, तब लिया डिसीजन
मीनाक्षी ने बताया कि मैंने अपने साथ की फ्रेंड्स को देखा कि वह मॉडलिंग करना चाहती थीं, लेकिन पैरेंट्स की परमीशन न मिलने या फिर आर्थिक रूप से मजबूत न होने के कारण पीछे रह गईं। मुझे ऐसे लोगों के लिए काम करना था। मिसेस यूनिवर्स फेमस बनने के बाद मैंने कई पैरेंट्स को कन्वेंस किया और उनकी मदद की, जिनके पैरेंट्स आर्थिक रूप से मजबूत नहीं थे। आज वह मेरा शुक्रिया अदा करते हैं। मेरी यही सबसे बड़ी पूंजी है।

रैम्प वॉक इंटरनेशनल ट्रेनर भी हैं मीनाक्षी
मीनाक्षी रैम्प वॉक इंटरनेशनल ट्रेनर हैं। उनका सोचना है कि पैरेंट्स बच्चों पर उनके कॅरियर को लेकर दबाव न बनाएं। उनका इंट्रेस्ट समझे और उनका साथ दें। यकीनन बच्चे बहुत बेहतर करेंगे। आज हर फील्ड में ब्राइट फ्यूचर बनाया जा सकता है। हालांकि आज पैरेंट्स अवेयर हुए हैं। आज वह बच्चों पर अपने सपने नहीं थोपते, बल्कि उनके सपने पूरे करते हैं।

बॉलीवुड में एंट्री के लिए मॉडलिंग बन सकता है जरिया
मॉडल बनकर आप इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर के लिए शो कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रिंट एड, कैटलॉक शूट कर सकते हैं। मॉडलिंग के साथ ही बॉलीवुड के लिए एंट्री गेट ओपन हो जाता है।

पेटा की मेंबर भी
मीनाक्षी सोशल कॉज से भी जुड़ी हैं। वह पीपल फॉर एथेनिक ट्रीटमेंट एनीमल (पेटा) की मेंबर हैं। उनके द्वारा डॉग का वैक्सीनेशन, नसबंदी और खाना खिलाने के काम किए जाते हैं।

इनके पूरे किए सपने
मिस्टर यूनाइटेड कंटेस्टेंट मीतेन्द्र सिंह, मिस एसिया तान्या मित्तल, मिस इंडिया ग्लोब इवनीत कौर, जूनियर मिस इंडिया प्रिया, जूनियर मिस इंडिया सिद्धि, जूनियर मिस्टर इंडिया प्रणव आदि। इसके अलावा ग्रासिम मिस्टर इंडिया फोटोजनिक शरद केलकर, फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट काजल जैन बॉलीवुड में शहर का नाम रोशन किया।

मीनाक्षी माथुर, मिसेस यूनिवर्स फेमस

Story Loader