18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर चंबल से मानसून विदा, 99 दिन रहा सक्रिय, हवा का रुख बदलने से इस हफ्ते गुलाबी ठंड की दस्तक

न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आने पर हुआ ठंडक का अहसास, शहर में औसत से ज्यादा बरसे बादल, जिले में कम रही बारिश

2 min read
Google source verification
ग्वालियर चंबल से मानसून विदा, 99 दिन रहा सक्रिय, हवा का रुख बदलने से इस हफ्ते गुलाबी ठंड की दस्तक

ग्वालियर चंबल से मानसून विदा, 99 दिन रहा सक्रिय, हवा का रुख बदलने से इस हफ्ते गुलाबी ठंड की दस्तक

ग्वालियर. ग्वालियर संभाग से मंगलवार को मानसून की विदाई हो गई। इस बार सीजन के 120 दिन में से 99 दिन मानसून सक्रिय रहा है। ग्वालियर शहर में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज हुई, लेकिन जिले में मानसून कमजोर रहा है। बादल से औसत से 16 फीसदी कम बरसे। मानसून की विदाई के बाद अब हवा का रुख भी बदल गया है। उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात में ठंडक बढऩे लगी है। इस हफ्ते गुलाबी ठंड की शुरुवात हो सकती है। रात में कूलर व एसी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मानसून की विदाई की वजह से न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जिसकी वजह से रात में ठंडक बढ़ गई और सुबह ओस गिरने की वजह से ठंडक का अहसास हुआ, लेकिन दिन में आसमान साफ रहने की वजह से गर्मी रही। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तर पश्चिमी हवा चलने से नमी नहीं रही, जिसकी वजह से उमस से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन व रात के तापमान में अंतर बढ़ेगी।
ब्रेक के चलते कमजोर रहा मानसून
-जुलाई व अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश होती है, लेकिन इन दोनों में मानसून के लंबे ब्रेक आए। मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति में नहीं रही। हिमालय की तराई में ठहर गई थी।
- मानसून पूर्व व मानसून के दौरान 31 दिन ही बादल बरस सके। 89 दिन सूखे बीते हैं। इन 89 दिनों में शहर ने उमस भरी गर्मी का सामना किया है।
- ग्वालियर शहर में औसत बारिश का आंकड़ा 706 मिमी है, लेकिन 724.2 मिमी बारिश हुई है। 18 मिमी बारिश ज्यादा दर्ज हुई है।
अधिकमत तापमान-36 डिसे
न्यूनतम तापमान-19.3 डिसे
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 21.4
08:30 25.4
11:30 32.6
14:30 35.2
17:30 30.6

अंचल में बारिश की स्थिति
जिला औसत बारिश औसत से कम/ज्याद
ग्वालियर 721.5 604.7 116.8 कम
भिंड 612.5 869.1 256 अधिक
मुरैना 644.3 640.2 4.1 अधिक
दतिया 745.4 679.7 65.7 कम
शिवपुरी 787.3 750.9 36.4 अधिक
श्योपुर 666.4 677.5 12 अधिक
गुना 940.9 693.5 247.4 कम
अशोकनगर 856.2 587 269.2 कम
( ग्वालियर चंबल संभाग में मानसून का आगमन 25 जून को हुआ था।)