18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी मांगती रही मां के लिए मदद और लोग बनाते रहे वीडियो,खबर पढ़ रो देंगे आप

बेटी ने मां को बचाने स्टाफ सहित वहां मौजूद डॉक्टर और लोगों से मदद मांगी लेकिन कोई नहींं आया।
2 min read
Google source verification
Mother death

ग्वालियर। एक बेटी अपनी मां की जान बचाने के लिए डॉक्टर सहित लोगों से मदद की गुहार मांगती रही लेकिन लोगों का दिल फिर भी नहीं पसीजा और वह वीडियो बनाते रहे। इसके कुछ देर बाद ही मां ने बेटी की गोदी में दम तोड़ दिया। शहर के सिविल अस्पताल ग्वालियर में बेटी ज्योति के साथ उपचार के लिए पहुंची 62 वर्षीय मां शीला देवी को समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। बेटी ने मां को बचाने स्टाफ सहित वहां मौजूद डॉक्टर और लोगों से मदद मांगी लेकिन कोई नहींं आया। अस्पताल कर्मचारीगेट पर खड़े होकर तमाशा देखते रहे,वहीं वहां खड़े कुछ लोग वीडियो भी बनाते रहे।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : कोर्ट में पेशी से लौट रहे केबल ऑपरेटर की दिनदहाड़े हत्या,लोगों में मची भगदड़

इतना ही नहीं कुछ लोगों ने ओपीडी में बैठे अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रशांत नायक को बुलाया तो वे स्ट्रैचर पर वृद्धा को अंदर ले गए। जहां उन्होंने चेकअप किया लेकिन तब तक वृद्धा ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: पूर्व पार्षद ने ट्रैफिक सूबेदार को बीच सड़क पर पीटा,पुलिस वाले देखते रहे तमाशा

गदाई पुरा निवासी ज्योति मां शीला देवी को मंगलवार सुबह 10 बजे अस्पताल लाई। ओपीडी में चिकित्सक ने परीक्षण कर जांच कराने की सलाह दी। जांच कराने ज्योति मां को ले जा रही थीं तभी उनको सांस में दिक्कत हुई और गेट पर खून की उल्टी हो गई। डॉक्टर जब तक उनको अंदर ले गए उन्होंने तम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: भारत में डीजल-पेट्रोल के दामों में आई भारी कमी,यहा देखें रेट की पूरी लिस्ट

तो बच सकती थी जान
शीलादेवी को जब खून की उल्टियां हो रही थीं। उस समय बाहर खड़ा अस्पताल का स्टाफ समय रहते डॉक्टर के पास ले जाते तो उसकी जान बच सकती थी। लेकिन इस पूर मामले में कर्मचारियों ने संवेदनहीनता का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें: किशोरी का अपहरण,ग्रामीणों ने पुलिस को बताई ऐसी सच्चाई जिसे सुन अधिकारियों ने पकड़ लिया माथा

"वृद्धा को स्ट्रैचर पर लेकर अस्पताल में लाए थे। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ.श्रीवास्तव को भी बुलाया, लेकिन वृद्धा ने दम तोड़ दिया।"
डॉ.प्रशांत नायक, प्रभारी सिविल अस्पताल