17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: रसाल सिंह सबसे उम्रदराज और हेमंत कटारे सबसे युवा प्रत्याशी

ग्वालियर जिले की छह सीटों में डबरा सीट को छोड़ दिया जाए तो सभी प्रत्याशी 50 प्लस हैं। भाजपा ने विजयपुर से बाबूलाल मेवरा 77 वर्ष और ग्वालियर पूर्व से माया सिंह 73 वर्ष की उम्र में मैदान में उतारा है...

less than 1 minute read
Google source verification
mp_election_older_candidates_and_youth_candidates.jpg

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में ग्वालियर चंबल संभाग में सबसे उम्रदराज प्रत्याशी बसपा से 81 वर्षीय रसाल सिंह, जबकि सबसे युवा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे होंगे, जो अटेर से चुनाव लड़ रहे हैं। युवाओं को अधिक टिकट देकर मैदान में दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने ग्वालियर चंबल में इस बार उम्रदराज उम्मीदवारों पर दांव खेला है। ग्वालियर जिले की छह सीटों में डबरा सीट को छोड़ दिया जाए तो सभी प्रत्याशी 50 प्लस हैं। भाजपा ने विजयपुर से बाबूलाल मेवरा 77 वर्ष और ग्वालियर पूर्व से माया सिंह 73 वर्ष की उम्र में मैदान में उतारा है।

70 प्लस उम्मीदवार
1. लहार: रसाल सिंह (बसपा) उम्र: 81
2. विजयपुर: बाबूलाल मेवरा (भाजपा) उम्र 77
3. ग्वालियर पूर्व: माया सिंह (भाजपा) उम्र: 73
4. लहार: डॉ. गोविंद सिंह (कांग्रेस) उम्र: 72
5. कोलारस: बैजनाथ सिंह यादव (कांग्रेस) उम्र: 72
6. श्योपुर: दुर्गालाल विजय (भाजपा) उम्र: 71

60 प्लस उम्मीदवार
1. शिवपुरी: केपी सिंह (कांग्रेस) उम्र: 70
2. शिवपुरी: देवेंद्र जैन (भाजपा) उम्र- 70 वर्ष
3. भितरवार: मोहन सिंह राठौर (भाजपा) उम्र 68
4. ग्वालियर दक्षिण: नारायण सिंह कुशवाह (भाजपा) उम्र: 67
5. दिमनी: नरेन्द्र सिंह तोमर (भाजपा) उम्र: 66
6. दतिया: नरोत्तम मिश्रा (भाजपा): उम्र: 63
7. डबरा: सुरेश राजे (कांग्रेस) उम्र: 63

40 प्लस उम्मीदवार
1. अटेर: हेमंत कटारे (कांग्रेस) उम्र: 37
2. ग्वालियर दक्षिण: प्रवीण पाठक (कांग्रेस) उम्र: 41
3. मेहगांव: राहुल सिंह भदौरिया (कांग्रेस) उम्र: 41
4. जौरा: पंकज उपाध्याय (कांग्रेस) उम्र: 42
5. पोहरी: कैलाश कुशवाह (कांग्रेस) उम्र: 44
6. भिंड: संजीव कुशवाह (बीएसपी) उम्र: 45

ये भी पढ़ें :MP Election 2023 : ग्वालियर में विद्रोह के सुर ठंडे, चंबल के राजनीतिक बागी चुनाव मैदान में

ये भी पढ़ें :mp election 2023 : 71 साल के रतलाम के राजनीतिक सफर में यहां कभी नहीं फैली वंशवाद की बेल