22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिरी 72 घंटे! ग्वालियर में वाहन खरीद पर 50% टैक्स छूट का मौका

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 फरवरी तक वाहन खरीद पर 50% टैक्स छूट मिलेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
gwalior news

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस साल भी जमकर वाहन बिक रहे हैं। रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट के चलते लोग यहां वाहन खरीदने पहुंच रहे है। फोर व्हीलर की अगर बात की जाए तो मेले में सबसे अधिक मांग 15 से 30 लाख रुपए की एसयूवी कारों की हो रही है। इसका पता इसी बात से चलता है कि यहां रोजाना बिक रहे फोर व्हीलर में से 50 वाहन एसयूवी है।

पिछले साल से 20 फीसदी अधिक बढ़ोत्तरी

इसके साथ ही मिनी सेगमेंट की गाडियां भी मेले में खरीदारों को पसंद आ रही है। ऑटोमोबाइल कारोबारियों का मानना है कि 25 फरवरी तक चलने वाले मेले की बिक्री में पिछले साल से 20 फीसदी अधिक ग्रोथ होगी। ग्वालियर व्हीकल डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरिकांत समाधिया के अनुसार मेला छूट 25 फरवरी तक ही मिलेगी। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव एसबी त्रिपाठी ने बताया कि मेला अवधि 25 दिसंबर से 25 फरवरी तक है। 25 फरवरी को बिजली काटने के लिए विद्युत वितरण कंपनी को पत्र लिखा जाएगा और 28 फरवरी तक बिजली काट दी जाएगी।

उज्जैन में 25 फरवरी से शुरू होगा विक्रमोत्सव

सेक्टर में यदि गाड़ी लेने से चूक जाते हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। उज्जैन में 25 फरवरी से 18 मार्च तक विक्रमादित्य मेले में वाहनों की बिक्री हो रही है। यहां भी 50 फीसदी रोड टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है। यहां से वाहन लेने पर अंतर सिर्फ इतना होगा कि वाहन नंबर एमपी 07 की जगह एमपी 13 हो जाएगा। उज्जैन से वाहन खरीदने के बाद उसे स्वयं के खर्चे पर ग्वालियर लाना होगा। वहीं वाहनों की नंबर प्लेट या तो कूरियर के माध्यम से मंगानी होगी या स्वयं जाकर लानी होगी।