4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलाज के बहाने डॉक्टर ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर लगाया हाथ…

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां डॉक्टर के द्वारा महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत की गई।

less than 1 minute read
Google source verification
gwalior news

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास पहुंची थी। यहां पर डॉक्टर के द्वारा महिला से छेड़छाड़ कर दी गई। पुलिस के द्वारा आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, पूरा मामला सिरोल रोड हुरावली का बताया जा रहा है। 30 वर्षीय महिला ने थाटीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस दौरान उसने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बुखार और सिरदर्द से परेशान थी। जिसका इलाज कराने के लिए वह नितिन नगर स्थित डॉ रमाशंकर शर्मा के क्लीनिक अपने बहनोई के साथ पहुंची थी।

यहां पर डॉक्टर के द्वारा बहनोई को दवाई लेने के लिए भेज दिया गया और चेक अप करने के बहाने अंदर बुलाया। इसके बाद स्टेथोस्कोप की मदद से प्राइवेट पार्ट को छूने लगा। जब महिला के द्वारा इस बात विरोध किया गया तो डॉक्टर ने कहा ये चेकअप का हिस्सा है।

महिला ने थाने पहुंचकर कराई शिकायत


महिला ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपने पति को बताई। जिसके बाद पति महिला के थाने लेकर पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और डॉक्टर को हिरासत में ले लिया।