जिले के कराहल क्षेत्र में जंगल और पहाड़ों के बीच कई ऐसे दर्शनीय स्थल हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन्हीं में से डोबकुंड, माढ़ी करार, धोबी कुंडा, देव खो, मराठा खो, लंका खो, नटनी खो, पचमढ़ी खो, तिल्ली खो, पातलगढ़, पीपलबावड़ी, आम झिर, आमेठ किला आदि प्रमुख रूप से शामिल है। देव खो से ग्रीष्मकाल में भी पानी निकलता रहता है।