2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 किमी लंबे जाम से रात गुजरी जंगल में

जौरासी घाटी में मंगलवार की शाम को लगा जाम बुधवार की सुबह खुला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

shyamendra parihar

•

Updated: 8 Feb 2018, 5:12 PM IST

Night from 10 km long jam in the jungle

ग्वालियर. नेशनल हाईवे 75 पर जौरासी घाटी में मंगलवार की शाम सात बजे से लगा जाम बुधवार की सुबह तक चला। इस दौरान करीब 15 घंटे तक 10 किमी मीटर लंबा जाम लगा रहा। जाम में करीब तीन हजार से ज्यादा वाहन फंसे रहे।

जौरासी घाटी पर मंगलवार की शाम 7 बजे एक ट्रक बीच सडक़ पर खराब हो गया। चालक और क्नीनर ने अपने स्तर पर उसे सुधारने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं सुधरा तब उन्होंने मुरैना में रहने वाले मालिक को सूचना दी। बीच सडक़ पर खराब हुए टक से वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई। रात नौ बजे तक तो दोनों ओर सैकड़ों वाहन आकर कतार में खड़े हो गए। यातायात पूरी तरह बंद हो गया। यह सूचना बिलौआ थाना पुलिस को लगी तो पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने जाम में आड़े-तिरछे लगे वाहनों को व्यवस्थित करना शुरू किया। पुलिस ने ट्रक स्टाफ को क्रेन मंगाकर खराब वाहन को हटवाने के लिए दबाव तो बनाती रही लेकिन स्वयं क्रेन बुलाकर जाम खुलवाने के प्रति गंभीर नहीं हुई। जिसके चलते क्रेन आने में लगातार देरी होती गई और जाम बढ़ता गया। देर रात तक हाईवे पर ग्वालियर की ओर आईटीएम कॉलेज तक और डबरा की ओर टेकनपुर तक करीब 10 किमी मीटर तक का जाम लग गया। सुबह 5 बजे ट्रक मालिक द्वारा क्रेन को बुलवाया गया जिसने खराब ट्रक को रास्ते से हटाया तब जाकर वाहन आगे बढ़ सके। जाम काफी लंबा था इसलिए सुबह 10 बजे तक जाम को पूरी तरह साफ होने में समय लग गया। बिलौआ पुलिस का कहना है कि क्रेन उन्होंने मंगवाई थी।पुलिस की मानें तो एक तरफ का रास्ता साफ था जिससे वाहनों को निकाला गया। सवाल यह उठता है कि अगर एक तरफ का रास्ता खुला था और वाहनों को निकाला गया तो जाम खुलने में 15 घंटे का समय कैसे लग गया।

भूखे-प्यासे जाम में फंसे लोग: जाम शाम 7 बजे से सुबह तक लगा। इस दौरान लंबी दूरी के ट्रक, यात्री बसें व निजी वाहन जाम में फंसे रहे। यह समय भोजन का होता है ऐसे में जहां ट्रकों का स्टॉफ, बसों में सवार यात्री व निजी वाहन से सफर करने वाले लोग भूख-प्यास से व्याकुल रहे। बसों के यात्रियों को रात में पानी के लिए भटकते देखा गया।
क्रेसर मार्केट रोड पर भी लगा जाम: जौरासी घाटी की तरह ही मंगलवार की रात बिलौआ तिराहे से क्रेसर मार्केट जाने वाली रोड पर भी जाम लग गया। इस रोड पर भी रात 12 बजे के करीब गिट्टी से भरा एक डंपर खराब होने के कारण वाहनों का निकलना बंद हो गया। यह जाम भी बुधवार की सुबह खुल सका। आधी रात को क्रेसर बैरियर से हाईवे तक लगा जाम सुबह मिस्त्री द्वारा डंपर को ठीक करने तक लगा रहा। इस दौरान यहां भी हालात बिगड़े रहे। चूंकि बिलौआ पुलिस फोर्स जौरासी के जाम में लगा होने के कारण यहां कोई भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़