घूमर नृत्य से मोहा मन
स्टूडेंट्स ने राजस्थानी संस्कृति पर आधारित रूनझुन बाजे घूघरा फोक सॉन्ग पर घूमर डांस कर सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। कॉन्फ्रेंस में देशभर से आये 160 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर पाकिस्तान, भूटान, साउथ चाइना, जार्डिन, इजिप्ट, कतर, यूएसए सहित तमाम देशों के प्रतिनिधि के रूप में छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। अव्वल प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। जहां अव्वल प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिनिधियों को अवार्ड प्रदान किये गये।