30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर विकास के लिए जगमगाए हजारों दीप

पत्रिका के सातवें स्थापना दिवस पर महारानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर दीप यज्ञ 

3 min read
Google source verification

image

monu sahu

Apr 16, 2016

gwalior

gwalior

ग्वालियर. ग्वालियर के लिए 15 अप्रैल का दिन इतिहास बन गया। इस दिन हजारों लोगों ने रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर इकट्ठा होकर दीप यज्ञ में भाग लिया और ग्वालियर के विकास के लिए दीप जलाए। आह्वान था पत्रिका की ओर से आयोजित भव्य कार्यक्रम का।

पत्रिका ने ग्वालियर एडिशन के छह वर्ष पूरे कर सातवें वर्ष में प्रवेश किया, जिसके साक्षी बने शहर भर के लोग, जिन्होंने एक साथ दीप जलाकर इस पल को यादगार बना दिया।

हजारों दीप की रोशनी से समूचा शक्ति स्थल रोशन हो उठा। हर एक इस भव्य आयोजन में भाग लेने के लिए उत्सुक था।

जैसे ही ग्वालियर के विकास के लिए दीप जलाने का आह्वान हुआ। वैसे ही सभी ने अपने हाथों से दीए जलाए।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं विशिष्ट अतिथि गंगादास की बड़ीशाला के महंत रामसेवक दास महाराज, महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा उपस्थित रहे।

दीप यज्ञ की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।

पत्रिका की भूमिका दर्पण जैसी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि मैं पत्रिका के आरंभ की यात्रा से साक्षी रहा हूं। इसे पौधे से हरा-भरा वृक्ष बनते देखा है। आज यह देश भर में अपनी पहचान बना चुका है। पत्रिका ने हमेशा से ही समस्याएं, अत्याचार को मुद्दा बनाया है और लोगों को अवेयर करता आया है। पत्रिका की भूमिका दर्पण जैसी है, जो हमेशा रहेगी।

कम समय में बनाई जगह

महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह ने कहा कि पत्रिका अपनी कार्यक्षमता के बल पर बढ़ रहा है। उसने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में जगह बनाई है।

पत्रिका ने अपना पैनापन न छोड़ते हुए हर विषय को छूने का प्रयास किया है और शहर की समस्याओं को अभियान की तरह उठाया है। पत्रिका मूल आधारित पत्रकारिता करते हुए आगे बढ़ रहा है।

पत्रिका सबकी खबर लेता है

महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि पत्रिका निर्भीक, सत्य व निर्विवाद अखबार है। वह जनता को खबर देता है और सभी की खबर लेता है। उसने ग्वालियर में अपनी छह वर्ष की यात्रा पूरी की है। यह प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने पत्रिका परिवार को बधाई दी।
Story Loader