
ग्वालियर. पेंशनर्स एसोसिएशन डबरा इकाई के तत्वावधान में पेंशनर्स ने गुरुवार को सातवें वेतनमान का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम शीतला पटले को दिया। जिसमें संरक्षक आरएस पटसारिया और अध्यक्ष डॉ. परमानंद जाटव, आरसी शर्मा आदि ने बताया कि अभी तक उनकों सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया हेै। १ जनवरी २०१६ से सातवे वेतनमान की घोषणा दिनांक तक एरियर का नकद भुगतान किया जाए। छठवे वेतनमान का भी लाभ नहीं दिया गया है केन्द्र सरकार के पेंशनर्स की भांति रुपए १००० प्रति माह चिकित्सा भत्ता दिया जावे आदि मांगे शामिल है। दिए आवेदन में शीघ्र सातवे वेतनमान का लाभ दिलाए जाने की मांग की गई है।
नाला निर्माण को लेकर पार्षद व ठेकेदार में हाथपाई
डबरा. नगर पालिका परिषद कार्यालय के कर्मचारी रामू गुप्ता के कक्ष में बैठें पार्षद वार्ड क्रमांक ८ के सुमित साहू और ठेकेदार सोनू भदौरिया के बीच वार्ड में नाला निर्माण न कराएं जाने को लेकर विवाद हो गया और दोनों के बीच हाथापाई हुई जिसे नगर पालिका के कर्मचारी देखते रहे हालांकि बाद में दोनो को समझाया गया। कमीशन को लेकर विवाद शुरू हुआ जिसमें दोनों जन एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों बीच हाथापाई हो गई। पार्षद और ठेकेदार दोनो इस मामले को लेकर थाने पंहुचे लेकिन समझाइस के बाद दोनो बीच राजीनामा हो गया। इस संबंध मे पार्षद सुमित साहू ने बताया कि दो साल से उनके वार्ड १५.५० लाख रुपए से स्वीकृत नाला नही बनाया जा रहा है। इसी बात को लेकर ठेकेदार से विवाद हुआ और कोई खास बजह नही है। इस मामले में राजीनामा हो गया है। ठेकेदार सोनू भदौरिया का कहना हैकि आपस मे ही विवाद हो गया और राजीनामा हो गया है।
धारदार हथियार से हमला
डबरा. भितरवार थानाक्षेत्र के धूमेश्वर मंदिर के पास चार लोगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है जिससे वह घायल हो गया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। संजय पुत्र दशरथ रावत निवासी जरावनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैकि उसे साहब सिंह, लोकेन्द्र, दीपक, रवि ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी और धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे खून निकल आया।
Published on:
16 Feb 2018, 5:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.