3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BHIND: प्रतिबंधित वनोपज कतीरा और एक ड्रम कैमिकल के साथ चार आरोपी पकड़े

-दो बाइकों से शहर के कारोबारियों को खपाने जा रहे थे, गांव की गोदाम पर भी छापा -लोकल में 700 रुपए प्रतिकिग्रा खरीद कर 2400 रुपए में बेचते हंै कारोवारी बीएच 29015 जब्त किया गया कैमिकल से भरा ड्रम बीएच 29016 वन विभाग की गिरफ्त में आरोपी रविंद्र        
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 29 May 2020, 7:47 AM IST

police bhind seized illegal liquor production

police bhind seized illegal liquor production

@ भिण्ड.

सिटी कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो बोरी में भरा करीब 70 किग्रा से अधिक कतीरा बरामद कर चार लोगों को पकड़ा है। आरोपियों की गोदाम से एक ड्रम भी बरामद किया गया है। इसमें कैमिकल भरा बताया जा रहा है। वन विभाग द्वारा उक्त कैमिकल की सैंपलिंग कराई जा रही है।

सीताराम का पुरा नुन्हाटा निवासी सुरेंद और रविंद्रसिंह लंबे समय से वनोपज कतीरा का कारोबार कर रहे हैं। जब की कतीरा के विलुप्त हो रहे पेड़ को बचाने के लिए शासन ने इस पर पाबंदी लगा रखी है। गुरूवार को सुरेंद्र सिंह अपने चार साथियों के साथ दो बाइक्स पर वनोपज शहर के दुकानदारों में खपाने के लिए जा रहा था तभी गंाव के ही विनोदसिंह कुशवाह की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने दो बोरियों में भरा करीब 70 किग्रा कतीरा बरामद कर लिया।

सुनीलसिंह, प्रशांतसिंह, राहुलसिंह, करूर को गिरफ्तार कर लिया। सूचना के आधार पर पुलिस ने सीताराम का पुरा स्थित आरोपियों की गोदाम पर भी छापामारी की गई। वहां से एक ड्रम में भरा कैमिकल बरामद किया गया है। सूचनाकर्ता विनोद सिंह का आरोप है कि आरोपियों को पकडऩे के चार घंटे बाद पुलिस छापामारी करने पहुंची तब तक आरोपियों ने गोदाम में भरा माल गायब कर दिया है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने ड्रम वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। देर शाम वन विभाग ने उक्त कैमिकल का पता लगाने के लिए खाद्य विभाग से संैपलिंग कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी कतीरा नाम क ी गोंद स्थानीय लोगों से 700 रुपए प्रतिकिग्रा में खरीदते हंै। इसके बाद इसमें कैमिकल मिलाकर बाजार में 2400 रुपए प्रति किग्रा की दर से बेच देते हैं। जबकि आरोपी सुरेंद्र के भाई रविंद्र ने बताया कि उसका भाई ये कतीरा दिल्ली से लेकर आता है इसके उसके पास कागज भी है।

विनोद का आरोप: मुख्य आरोपी को छुड़ा ले गए पूर्व विधायक
सूचनाक र्ता विनोद ने बताया कि ये लोग लंबे समय से ये कारोबार कर है, कतीरा के पेड़ को बचाने के लिए शासन ने इस पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद भी कारोबार हो रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र को भी पकड़ा था लेकिन पूर्व विधायक यहीं से उसे छुड़ा ले गए। पुलिस यदि चाहती तो गांव की गोदाम से माल बरामद हो सकता था लेकिन कार्रवाई में 4 घंटे का समय लगा दिए जाने से आरोपी माल को खुर्दबुर्द करने में सफल रहे। पुलिस और वन विभाग लीपापोती करने में लगे हुए हैं

पुलिस की कार्रवाई हैं, कतीरा गोंद पुलिस ने जब्त की है। हमें तो जांच कराने के लिए ड्रम दिया है हम इसकी सैंपलिंग करा रहें हैं। कतीरा निकालने के लिए लोग इसके पेड़ को काट देते हंै जिससे ये पेड़ विलुप्त होता जा रहा है। सैंपलिंग रिपोर्ट के आधार पर जो भी कार्रवाई बनती है वो की जाएगी।
-आर गौड, रैंजर वन विभाग भिण्ड

सूचना के आधार पर दो बोरियों में प्रतिबंधित वनोपज जब्त की है। हमनें चार लोगों को पकड़ा है, गांव में भी छापामारी की गई थी लेकिन वहां से सिर्फ एक ड्रम मिला है जो वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
-उदयभानसिंह यादव ,टीआई सिटी कोतवाली भिण्ड