
accident
ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड पर मंगलवार को बेकाबू हुए गुना के पुलिस वाहन ने 5 साल के मासूम को कुचल दिया। मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन के ड्राइवर के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी साथ अन्य वाहनों पर पथराव कर दिया। पथराव और आक्रोशित हुई भीड़ देख पुलिस वाहन में बैठे बंदी को छोड़कर पुलिस कर्मी भाग गए। टीआई महेश शर्मा का कहना है आकाश को कुचलने वाले पुलिस वाहन और टेवरा चालक पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। दोनों वाहन को पकड़े गए हैं।
मृतक के परिजनों को तात्कालिक आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई गई है। गुना का पुलिस वाहन एमपी 03-6482 लिंक रोड से गुजर रहा था तभी आकाश (5) पुत्र रामखिलाड़ी सड़क पार कर रहा था। तेज रफ्तार पुलिस के वाहन ने बच्चे को कुचल दिया।
एक्सीडेंट से गुस्से में लोगों ने चक्काजाम किया तो लिंक रोड से गुजर रहे पुलिसकर्मी ने आकाश के पिता रामखिलाड़ी को रास्ता खोलने के लिए धमकाया। मना करने पर कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे लोग बेकाबू हो गए। पुलिस वाहन के ड्राइवर मोहम्मद शाहिद को बाहर खींचकर पीटा, उसकी वर्दी फाड़ दी और टवेरा पर पथराव कर दिया।
गांववालों के आक्रोशित होने पर पुलिस वाहन में बैठे एएसआई और पुलिसकर्मी चालक बचने के लिए शाहिद और बंदी को छोड़कर भाग गए। गुस्साई भीड़ ने करीब आधे घंटे तक शाहिद और टवेरा में सवार पुलिसकर्मी और उसके साथियों को बंधक बनाकर रखा। कंपू पुलिस ने आकर आरक्षक शाहिद और टवेरा के चालक मुकेश चौहान को लोगों के चंगुल से बचाया।
Published on:
25 Oct 2017 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
