scriptनौतपा में लोगों को गर्मी से मिली राहत, इस बार जल्द आ सकता है मानसून | Pre-monsoon rain forecast for next 2 days in mp | Patrika News
ग्वालियर

नौतपा में लोगों को गर्मी से मिली राहत, इस बार जल्द आ सकता है मानसून

इस बार कई बार पश्चिमी विक्षोभ के आने के कारण और तूफान आने के चलते नमी बनी हुई है….

ग्वालियरJun 01, 2021 / 12:22 pm

Ashtha Awasthi

rain.png

weather forecast

ग्वालियर। नौतपा में इस बार मई के महीने में तापमान 42 डिग्री को भी नहीं छू सका। इसके चलते पिछले कई वर्ष बाद नौतपा के दिनों में भी हल्की सी राहत बनी हुई है। पिछले कई वर्षों से नौतपा के दिनों में लू के चलते लोगों को काफी परेशानी होती रही है, लेकिन इस बार कई बार पश्चिमी विक्षोभ के आने के कारण और तूफान आने के चलते नमी बनी हुई है।

MUST READ: शुरु हो गई है प्री मानसून बारिश, आने वालों कुछ घंटों में हो सकती है तेज बारिश

weather1.png

बात सोमवार की करें तो सुबह से निकली धूप से गर्मी के साथ उमस भी रही। दोपहर में तो कूलरों की हवा भी नहीं महसूस हो रही थी। वहीं शाम होते ही गर्मी बढ़ गई। इसका कारण यह रहा कि हवाएं नहीं चलीं। इसके चलते दिन का तापमान 6 डिग्री तक बढ़ गया। वहीं रात का तापमान स्थिर रहा।

हो सकती है तेज बारिश

मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि नौतपा के आठवे दिन मंगलवार को बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना बनी हुई है। पिछले दस सालों में मई का महीना इतना ठंडा नहीं रहा है। विभाग के मुताबिक लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश में और उसके आसपास ऐसे सिस्टम बने जिनके कारण बादल छाए और बारिश हुई। इस कारण तपिश ज्यादा नहीं बढ़ सकी। आने वाले 2 दिनों में कई जगहों पर तेज बारिश के आसार भी हैं।

17 दिन 40 डिग्री से कम दर्ज किया गया दिन का तापमान

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक इस बार मई में 17 दिन तक दिन का तापमान 40 डिग्री से कम रहा। यह भी रिकॉर्ड है। जून के पहले हफ्ते में भी मिलाजुला मौसम रहने की संभावना है। अगले 2 दिन प्री मानसून बारिश का अनुमान है। दो-तीन दिन तीखी धूप चटक सकती है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81msd4

Home / Gwalior / नौतपा में लोगों को गर्मी से मिली राहत, इस बार जल्द आ सकता है मानसून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो