
युद्ध करते हुए निकलेंगे राम-रावण, जलेगा 60 फीट का पुतला, जानिए कहां मनेगा आज शहर का सबसे बड़ा दशहरा
ग्वालियर। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मंगलवार को शहर में उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कई स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे। सबसे बड़ा 60 फीट का रावण का पुतला छत्री मैदान में चलेगा। पुलिस लाइन में सुबह 9 बजे शस्त्र पूजन का कार्यक्रम होगा। आमजन भी अपने अस्त्र-शस्त्रों, मशीनों और वाहनों का पूजन करेंगे।
युद्ध करते हुए निकलेंगे राम-रावण
छत्री मैदान रामलीला में दशहरे पर रावण वध की लीला होगी। इस दौरान चल समारोह निकाला जाएगा, जिसमें राम-रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार युद्ध करते हुए चलेंगे। चल समारोह छत्री मैदान पर वापस पहुंचने पर राम रावण के पुतले में तीर मारकर पुतले का दहन करेंगे।
ये होंगे कार्यक्रम
- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का दशहरा मिलन समारोह मंगलवार को सुबह 9.30 बजे महाराणा प्रताप भवन, कुंज विहार फेज-2 शताब्दीपुरम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शमी पूजन एवं शस्त्र पूजन होगा।
- चेतना मंच की ओर से शताब्दीपुरम स्थित नवीन दशहरा मैदान में शाम 7 बजे से 80 कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका कथा श्रीराम की, का मंचन होगा।
- मराठा समाज का दशहरा मिलन समारोह 9 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे शिवाजी भवन, रायसिंह का बाग कंपू में आयोजित किया जाएगा।
- बजरंग दल की ओर से 15 स्थानों पर शस्त्र पूजन कर चल समारोह निकला जाएगा।
- अखिल भारतीय युवा कोली-कोरी समाज की ओर से शाम 6 बजे नया पुल तारागंज पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि का पुतला दहन किया जाएगा।
Published on:
07 Oct 2019 11:59 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
