3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्कृष्ट योजना में रतलाम इंटरसिटी एक्सप्रेस का होगा कायाकल्प

कोच में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे यात्री कोच के अंदर ही दूसरे स्टेशन की दूरी, नाम और ट्रेन की स्पीड देख सकेंगे। ट्रेन में सभी कोच में बायो टॉयलेट होंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rahul Aditya Rai

•

Updated: 4 Mar 2020, 12:12 AM IST

उत्कृष्ट योजना में रतलाम इंटरसिटी एक्सप्रेस का होगा कायाकल्प

उत्कृष्ट योजना में रतलाम इंटरसिटी एक्सप्रेस का होगा कायाकल्प

ग्वालियर। रेलवे की उत्कृष्ट परियोजना के तहत अब ग्वालियर से चलने वाली रतलाम इंटरसिटी एक्सप्रेस का कायाकल्प किया जाएगा। इस पर रेलवे लगभग डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। योजना के तहत इसके सभी कोच अत्याधुनिक हो जाएंगे और कोच में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे यात्री कोच के अंदर ही दूसरे स्टेशन की दूरी, नाम और ट्रेन की स्पीड देख सकेंगे। ट्रेन में सभी कोच में बायो टॉयलेट होंगे। इसके लिए अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा।

11 महीने पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेस का हुआ कायाकल्प
रेलवे ने झांसी मंडल की कई ट्रेनों को उत्कृष्ट योजना में शामिल करने का प्लान बनाया है। इसमें अभी ग्वालियर चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस का कायाकल्प किया गया है। यह ट्रेन 2 अप्रेल- 2019 से ग्वालियर से आधुनिक कोचों के साथ चल रही है।

जल्द शुरू होगा काम
ग्वालियर से चलने वाली रतलाम इंटरसिटी एक्सप्रेस को उत्कृष्ट प्रोजेक्ट के तहत तैयार कर उसका कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।

मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़