सगे भाईयों ने किया कत्ल, एक साल का नाती बचा
ग्वालियर। पड़ोसी से झगड़े का बदला लेने के लिए तीन भाईयों ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी। हत्यारों ने उन्हें गोली मारी। फिर बस्ती वालों को चुप रहने की धमकी देकर भाग गए। कुछ देर बाद दो आरोपी तो पकड़ गए लेकिन तीसरा तमंचे सहित फरार हो गया।
मोहना की शिवहरे कॉलोनी में गुरूवार शाम 7:30 बजे राजू बाथम की पत्नी लीला 45 की हत्या कर दी। उन्हें पड़ोसी विक्की जाटव और उसके भाई विनोद और प्रीतम ने घर में आकर गोलियां मारीं। संजय बाथम ने बताया हत्या करने वाले और भाई राजू दोनों पड़ोसी है। दोनों के मकान की दीवार सटी हैं। उनके बीच दो तीन दिन पहले पड़ोस की बातों पर कहासुनी हुई थी। राजू आदिवासी छात्रावास में नौकरी और उसके अलावा कबाड़ की दुकान पर मजदूरी करता है। पड़ोसी विक्की और उसके भाई झगड़े का बदला लेने की फिराक में थे। हत्या का मास्टर माइंड विक्की जाटव है। वह ग्वालियर में रहकर पुट््रटी और रंग का काम करता है। वारदात के लिए पूरी तैयारी से शाम को मोहना आया था।
गेट खुलावाया गोली मारी, बचा मासूम
संजय ने बताया भाभी लीला शाम को घर पर थीं। विक्की, विनोद और प्रीतम तीनों ने आकर उन्हें आवाज दीं। बहू ने दरवाजा खोला तो तीनों सीधे घर में घुसे लीला आंगन में बैठीं थीं विक्की ने तमंचे से उनके सीने में गोली मारी।
लीला उस वक्त एक साल के नाती को गोद में लिए थीं। गोली बच्चे के बाजू से निकल कर लीला को लगी। उनकी हत्या कर तीनों भाई फरार हो गए।
हत्या की कई वजह
मोहना थाना प्रभारी कुलदीप बर्गे ने बताया पड़ोसियों में खेत और घर के पास कचरा फेंकने को लेकर कई बातों पर टसल थी। हत्याकांड में दो आरोपियों को पकड़ लिया है। गोली मारने वाला हथियार सहित फरार है।