ग्वालियर

डेढ़ महीने से बंद सडक़ का काम शुरू

पार्षद ने दी थी धरने की धमकी

less than 1 minute read
डेढ़ महीने से बंद सडक़ का काम शुरू

ग्वालियर. शहर की सडको की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। जिसमें से कई सडक़े तो बारिश के दिनों में ही खोदकर डाल दी गई थी। जबकि निगम के अधिकारियों को पता था कि बारिश में काम नहीं होगा। लेकिन इसके बावजूद भी दीनदयाल नगर की सबसे मुख्य सडक ढाई महीने से खुदी पड़ी है। इसके चलत लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सडक़ पर एक बार फिर से काम शुरू कर दिया गया है। दो दिन से गिट्टी डालकर काम चल रहा है। इस सडक़ के न बनने को लेकर पार्षद ने भी धरने पर बैठने की धमकी दी थी। सडक के काम में आ रही परेशानी को देखने के लिए नगर निगम आयुक्त भी शनिवार को क्षेत्र में पहुंचे और सडक पर चल रहे कार्य को देखा।
सीवर की समस्या के चलते काम था बंद
सडक़ किनारे ही सीवर लाइन बिछाई गई है। सीवर लाइन का मिलान तो कर दिया गया। लेकिन घरों से इसे नहंी जोड़ा गया। इस समस्या के चलते यहां पर परेशानी आ रही थी।
इनका कहना है
सडक का काम शुरू हो गया है। सीवर लाइन की परेशानी आ रही थी। इसे भीएक दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
रेखा त्रिपाठी, पार्षद
--
तीन दिनों से काम शुरू हो गया है। अब सडक जल्द से जल्द बनकर तैयार हो जाएगी।
जेपी पारा, अधीक्षण यंत्री नगर निगम

Updated on:
08 Oct 2023 07:17 pm
Published on:
08 Oct 2023 07:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर