
दामाद जी ससुराल जाते हैं तो स्वागत सत्कार होता है। लेकिन ग्वालियर में एक युवक जब अपनी ससुराल पहुंचा तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई। सास ससुर और बीवी के भाई ने युवक को इस कदर पीटा कि वो वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। अब पीड़ित युवक ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर शिकायत की है। युवक के खिलाफ उसकी पत्नी ने भी पुलिस में बीते दिनों शिकायत दर्ज कराई थी।
बीवी से हुआ था झगड़ा
पूरा मामला ग्वालियर के लधेड़ी इलाके का है यहां रहने वाले प्रदीप कुशवाह की शादी करीब एक साल पहले तिघरा इलाके में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद एक दिन जब प्रदीप शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। पति से हुई लड़ाई के बाद पत्नी अपने मायके चली गई और पति प्रदीप के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी। ये मामला अब कोर्ट में है।
ससुराल में हुई ऐसी 'खातिरदारी'
पीड़ित पति प्रदीप ने बताया कि वो बीते दिनों अपनी पत्नी को मनाने के लिए ससुराल गया था जहां उसने बीवी से कई बार घर वापस चलने की मिन्नतें की लेकिन बीवी नहीं मानी जिस कारण उसे थोड़ा गुस्सा आ गया। वो बीवी पर चिल्लाया तो सास-ससुर व बीवी का भाई तीनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से वो बेहोश हो गया था और जैसे ही होश आया तो भागकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। प्रदीप के मुताबिक पुलिस ने शिकायत तो दर्ज कर ली है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है इसलिए वो एसपी से जनसुनवाई में शिकायत करने आया था।
यह भी पढ़ें- bike stunt : लेटकर फर्राटे से दौड़ाई बाइक, Video देख ढूंढ रही पुलिस
Published on:
09 Jan 2024 10:14 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
