
ग्वालियर के संजय धूपर ने 12 घंटे में गाए किशोर दा के 114 गीत,ग्वालियर के संजय धूपर ने 12 घंटे में गाए किशोर दा के 114 गीत,ग्वालियर के संजय धूपर ने 12 घंटे में गाए किशोर दा के 114 गीत
ग्वालियर.
अगली जिद: जल्द ही 24 घंटे देंगे सिंगिंग परफॉर्मेंस
ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाए..., हम बेवफा हरगिज न थे..., पल-पल दिल के पास कोई रहता है... मेरे सामने वाली खिड़की में एक चांद का टुकड़ा रहता है... आदि एक के बाद एक सॉन्ग्स को आवाज दी शहर के मोटिवेशनल स्पीकर एवं सिंगर संजय धूपर ने। उन्होंने 12 घंटे तक लगातार प्रस्तुति देकर 114 सॉन्ग्स किशार दा के गाए। संजय ने सुबह 8 बजे गाने की शुरुआत की, जो कारवां रात 9 बजे तक चलता रहा और इसके गवाह बने फेसबुक पेज पर 25 हजार से अधिक लोग। लाइक्स, कमेंट और शेयर का सिलसिला पूरे समय तक चलता रहा। इस दौरान संजय ने एंकरिंग कर ऑडियंस को जोड़े रखा। यह वल्र्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ता हुआ कदम है। यह प्रस्तुति गायक किशोर कुमार की याद में की गई।
31 जुलाई को भी 12 घंटे की दी थी परफॉर्मेंस
सिंगिंग परफॉर्मेंस का यह सिलसिला संजय ने अपने स्टूडियो में किया, जिसे उन्होंने शौकिया डेढ़ लाख रुपए खर्च कर तैयार किया है। इससे पहले भी संजय 31 जुलाई को मोहम्मद रफी की याद में 12 घंटे की प्रस्तुति दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि 12 घंटे की प्रस्तुति के लिए मैंने रोज ही प्रैक्टिस करता रहा। अब मेरा 24 घंटे परफॉर्म करने की जिद है, जिसे मैं पूरी करूंगा।
हर तीन घंटे बाद लिया 20 मिनट का ब्रेक
संजय ने हर तीन घंटे के बाद 20 मिनट का ब्रेक लिया। इसके दौरान श्यामा म्यूजिकल ग्रुप के अजय तायल, मि. बबलू, मि. रविंद्र, मुकुल मित्तल, अनूप जैन भूपेन्द्र श्रीवास्तव ने 11 गीत गाए।
Published on:
14 Oct 2020 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
