3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरपंच की हत्या, गांव में घर-घर जलाने वालों की गिरफ्तारी पर अड़े बेघर परिवारों ने नहीं खाया खाना, पढ़ें पूरा मामला

बन्हेरी गांव के रहवासी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने अपने मकान का मुआवजा देने व आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर उपवास किया...

2 min read
Google source verification
sarpanch_murder_firing_in_banheri_village_accused_arresting_demand_of_victims_on_fasting_in_collectorate_gwalior_mp_crime_news_mp_police.jpg

बन्हेरी गांव के रहवासी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने अपने मकान का मुआवजा देने व आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर उपवास किया। पीड़ितों का कहना है कि गांव में उनके मकान तोड़ दिए गए और आग लगा दी। आरोपियों ने लूट कर राशन भी नष्ट कर दिया। पुलिस और प्रशासन ने घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

जो लोग प्रभावित हुए थे, उनका पुनर्वास नहीं किया है। महिला, पुरुष और बच्चे न्याय की गुहार में पहुंचे थे। बन्हेरी गांव के सरपंच विक्रम रावत की शहर के कांति नगर में हत्या कर दी थी। उसकी हत्या के बाद विक्रम के परिजन ने गांव में आग लगा दी और लोगों के घर जला दिए। लोगों के घर तहस नहस हो गए। उनकी बोरवेल को भी पूर दिया गया।

ये भी पढ़ें : सिंधिया के क्षेत्र में सीएम का पहला रोड शो, क्या लोकसभा चुनाव की है तैयारी!
ये भी पढ़ें : बेस्ट बैंड मेजर का अवॉर्ड लेकर लौटे सिंधिया फोर्ट स्कूल के वैभव, इन्हें दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'

इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। पीडि़तों का पुनर्वास नहीं किया है। इस मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में उपवास किया। न्याय की गुहार लगाई। पीडितों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई छूट गई है। खेती नहीं कर पा रहे हैं। ट्रैक्टरों में आग लगा दी है। बोर बंद किए जाने से ङ्क्षसचाई का साधन नहीं बचा है।

ये भी पढ़ें : आज भोपाल में राम आएंगे.... की गायिका, जानिए कौन हैं ये जिनके पीएम मोदी भी है मुरीद
ये भी पढ़ें :राम आएंगे...की गायिका स्वाति मिश्रा के सुरों से सजेगा 'लोकरंग'

Story Loader