2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइकिल पर स्कूल जा रही छात्रा को बस ने टक्कर मारी

घायल छात्रा को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

shyamendra parihar

•

Updated: 8 Feb 2018, 5:02 PM IST

School girl bicycle hit bus

ग्वालियर. नेशनल हाईवे 75 पर छीमक गांव के पास बुधवार की सुबह साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही एक आदिवासी छात्रा को तेज गति से आ रही यात्री बस ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

कल्पना (12) वर्ष पुत्री अतर सिंह निवासी सिरोल आदिवासी दफाई छीमक के शासकीय माध्यमिक विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा है। कल्पना रोज की तरह बुधवार की सुबह आठ बजे गांव से साइकिल पर सवार होकर स्कूल के लिए निकली थी। छात्रा जब छीमक के पास पहुंची तभी पीछे से तेज गति से आ रही यात्री बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान मौका पाकर चालक बस को लेकर भाग गया। छात्रा को कराहता देख भीड़ में से किसी ने छात्रा के परिजनों को सूचना देने के साथ ही डायल100 को जानकारी दे दी। इसी बीच छात्रा के परिजन पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल छात्रा को निजी वाहन से ग्वालियर इलाज के लिए ले गए। छात्रा के पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं वह खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। परिजनों ने उसे गोदी में उठाकर वाहन में लिटाया। उधर भितरवार थाना क्षेत्र के हरसी-भितरवार रोड पर मधुवन गार्डन के पास धर्मेद्र पुत्र रामहेत रावत निवासी लुहारी की बाइक एमपी ३३ एमजे ९७७८ के चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बहला फुसलाकर किशोरी को ले गया
डबरा. देहात थाना क्षेत्र के मोहन सिंह नगर मे किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कुबेर सिंह पुत्र ठाकुर सिह गोली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी १६ वर्षीय किशोरी को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़