17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैठने की सुविधा: जीडीसी कॉलेज में पांच अतिरिक्त कक्ष बनकर हुए तैयार

उच्च शिक्षा विभाग ने विश्व बैंक के लोन के तहत जीडीसी में 5 कक्ष बनाए

2 min read
Google source verification
बैठने की सुविधा: जीडीसी कॉलेज में पांच अतिरिक्त कक्ष बनकर हुए तैयार

बैठने की सुविधा: जीडीसी कॉलेज में पांच अतिरिक्त कक्ष बनकर हुए तैयार

धार. गल्र्स डिग्री कॉलेज (जीडीसी) में १.७ करोड़ रुपए की लागत से 5 कक्षों का निर्माण किया गया है। कॉलेज परिसर में बने नवीन भवन को हाउङ्क्षसग बोर्ड ने बनाया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार वर्तमान में कॉलेज में अभी २७ कक्ष है। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर की २१ कक्षाएं संचालित होती थी। इसके अलावा 1 कक्ष प्राचार्य, लेखा विभाग, छात्रवृति, स्थापना सहित अन्य कक्ष है। छात्राओं की संख्या बढऩे के चलते अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता थी। कक्ष को लेकर उच्च शिक्षा विभाग को लिखा था। उच्च शिक्षा विभाग ने विश्व बैंक के लोन के तहत जीडीसी में 5 कक्ष बनाए हैं।

१५०२ छात्राएं करती है अध्ययनरत
जीडीसी कॉलेज में वर्तमान में स्नातक व स्नातकोत्तर में करीब १५०२ छात्राएं अध्ययनरत हैं। कॉलेज में पूर्व में बनाए गए कक्ष छात्राओं की संख्या को देखते हुए छोटे पडऩे लगे थे। इसके कारण ज्यादा छात्राएं को बैठने में ज्यादा समस्या आती थी। समस्या को देखते हुए अतिरिक्त कक्ष की मांग की गई थी, जिसके तहत इन कक्षाओं में स्नातक या फिर स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित की जाएगी। वर्तमान में 5 नवीन कक्ष बनकर तैयार हो गए है। जल्द ही इस नए भवन में छात्राओं की कक्षाएं संचालित की जाएगी।

बैठने में आती थी परेशानी
&कॉलेज में देखा जाए तो 27 कक्ष है। इसमें से स्नातक व स्नातकोत्तर की कक्षाएं 21 कमरों में संचालित होती है, जिसमें कॉमर्स संकाय के लिए 5 कक्ष, बीएससी के लिए 8 बीए के लिए 5 और होम साइंस के लिए 3 कक्ष में क्लासेस लगती है। पढ़ाई के लिए कक्षाएं छोटी पढऩे लगी थी। इसे देखते हुए 5 नए कक्ष का निर्माण करवाया गया है।
सुशील फड़के, प्राचार्य, जीडीसी, धार

कांग्रेस में अब और कोई ङ्क्षसधिया न आ जाए ऐसी मेरी ईश्वर से प्रार्थना है: दिग्विजयङ्क्षसह
राजगढ़ञ्चपत्रिका. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 5 अक्टूबर को राजगढ़ में आम सभा को संबोधित करेगी। इसकी तैयारी को लेकर बीती देर रात्रि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह मोहनखेड़ा पहुंचे। रविवार को मोहनखेड़ा में विभिन्न जिलों के कांग्रेस नेताओं की बैठक लेकर सभा को लेकर जिम्मेदारी सौंपी।
१२ बजे पहुंचेगी गांधी
मोहनखेड़ा जैन तीर्थ के शताब्दी भवन में दिग्विजय ङ्क्षसह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 5 अक्टूबर को प्रियंका गांधी दोपहर करीब 12 बजे मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पहुंचेगी। यहां वे दर्शन करने के पश्चात राजगढ़ पहुंचकर आम सभा को संबोधित करेगी तथा टंट््या मामा की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।

राजा-महाराजा बिके, आदिवासी नहीं बिके
प्रेसवार्ता में दिग्विजय ङ्क्षसह ने एक सवाल के जवाब में कहा कांग्रेस में अब और कोई ङ्क्षसधिया न आ जाए ऐसी मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। राजा-महाराजा बिक गए, लेकिन आदिवासी नहीं बिके। 28 आदिवासी विधायक चुनकर आए थे। उनको करोड़ों का ऑफर था। एक तो हमारे सरदारपुर विधायक भी हैं, जिन्हें ऑफर किया था। लेकिन वे बिके नहीं। केवल एक बिसाहूलाल बिकाऊ हुआ। उन्होंने कहा कि जितने भी घोटाले और भ्रष्टाचार के प्रकरण आए हैं। कांग्रेस की सरकार आने पर १-१ प्रकरण की जांच करवाई जाएगी।