13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में इंजीनियर पत्नी को शादी के 21 महीने बाद पता चला पति का ‘सच’

mp news: पति का सच जानने के बाद जब पत्नी ने सवाल जवाब किए तो उसे प्रताड़ित किया, मारपीट कर घर से निकाल दिया।

2 min read
Google source verification
gwalior

woman engineer cheated in marriage husband fake income tax officer (demo pic)

mp news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक महिला इंजीनियर के साथ शादी के नाम पर इतना बड़ा धोखा हुआ कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। पीड़िता को शादी के 21 महीने बाद जब अपने पति का सच पता चला तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इतना ही नहीं जब उसने सच जानने के बाद पति से सवाल जवाब किए तो पति और सास-ससुर उसे प्रताड़ित करने लगे। मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। अब पीड़िता ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

शादी के 21 महीने बाद सामने आया पति का 'सच'

ग्वालियर शहर में रहने वाली 27 साल की महिला इंजीनियर की शादी 21 अप्रैल 2024 को मुरैना जिले के कैमारी गांव में रहने वाले महावीर अवस्थी के साथ हुई थी। शादी के समय महावीर व उसके परिवारवालों ने बताया था कि महावीर इनकम टैक्स ऑफिसर है और कोलकाता में उसकी पोस्टिंग है। अच्छे घर में शादी होने से वो और उसका परिवार काफी खुश था, धूमधाम से परिजन ने शादी की और करीब 40 लाख रुपये शादी में खर्च किए। शादी के बाद उसे पति पर शक हुआ क्योंकि पति कभी भी फोन आने पर जरूरी काम आने की बात कहकर घर से चला जाता था। शादी के 21 महीने बाद उसे ससुराल के रिश्तेदारों से पता चला कि पति इनकम टैक्स ऑफिसर नहीं है।

प्रताड़ित किया, मारपीट कर घर से निकाला

पीड़िता के मुताबिक जब उसे पता चला कि पति महावीर इनकम टैक्स ऑफिसर नहीं है तो उसके होश उड़ गए। उसने पति से इसके बारे में सवाल किया तो पति महावीर झल्ला गया और उससे कहा कि जो करना है कर लो। इसके बाद पति व सास-ससुर ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में कार और 70 लाख रुपये की मांग करने लगे, मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने मायके वालों को सारा सच बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। बताया जा रहा है कि महावीर अभी दिल्ली की जेल में बंद है उस पर उसकी प्रेमिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।