18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल में सेल्फी, थीम रोड, हुजरात मंडी परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

2023 में स्मार्ट सिटी द्वारा शुरू कराए जाएंगे कई नए प्रोजेक्ट

2 min read
Google source verification
smart city

नए साल में सेल्फी, थीम रोड, हुजरात मंडी परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

ग्वालियर। शहरवासियों के लिए नया साल ढेर सारी सौगातें लेकर आ रहा है। नगर निगम की स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन द्वारा 2023 में करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का जनवरी से मार्च माह में ही लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही 300.38 करोड़ की लागत से अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे। वर्तमान में स्मार्ट सिटी के 58 प्रोजेक्ट में से 36 पूरे हो चुके हैं,15 अंडर प्रोसिस,पांच टैंडर प्रक्रिया और दो डीपीआर स्टैज पर हैं। इन प्रोजेक्ट की कुल राशि 940 करोड़ की है। जिनमें पूर्ण हो चुके 36 प्रोजेक्ट की राशि 312 करोड़ है। वहीं स्मार्ट सिटी की ओर से करीब 200.38 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।

इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
-थीम रोड, राजपायगा रोड,कंपू क्षेत्र व गैंडेवाली सडक़ का कार्य जनवरी में ही पूरा कर लिया जाएगा।
-व्याट्सॉफ एंट्रीग्रेशन-52 करोड़ के प्रोजेक्ट के अंडर
-हजीरा चौपाटी - 2 करोड़।
-हुजरात मंडी- 7.5 करोड़।
-बैजाताल व गोपाल मंदिर सेल्फी-50 लाख
-वेस्ट टू आर्ट-1 करोड़
-शहर की चार सडक़ें-61 करोड़
-स्मार्ट कचरा स्टेशन तीन-14 करोड़
-शासकीय प्रेस का नया स्वरूप-29 करोड़

यह होंगे शहर में विकास कार्य
आईटीएमएस : स्मार्ट सिटी की ओर से शहर के छह स्थानों पर सात करोड़ की लागत से पुरानी छावनी, महाराजपुर, विक्की फैक्ट्री, मालबा कॉलेज, चौधरी ढाबा व डोगरपुर पर आईटीएमस बनाए जाएंगे। अभी शहर में 29 आईटीएमएस लगे हुए हैं।

एडिसनल सिटी रोड : स्मार्ट सिटी की ओर से 15.54 करोड़ से तानसेन रोड से पड़ाव,सचिन तेंदुलकर मार्ग से वीसी बंगला,माधवराव सिंधिया मार्ग से कैलाश विहार,डॉगरपुर हाइवे से न्यू कलेक्ट्रेट, एमएस चौराह से बरादरी चौराह,हजीरा से पड़ाव तक सडक़ का निर्माण किया जाएगा।

ग्वालियर दर्शन : शहरभर में 15 स्थानों पर ग्वालियर से जुड़ी विशेष वस्तुएं व चीजों को लगाया जाएगा। इन पर करीब 39.67 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

स्मार्ट शौचालय : शहरभर के 10 स्थानों पर पांच करोड़ रुपए खर्च करके महिलाओं व पुरुषों के लिए स्मार्ट शौचालय बनाए जाएंगे।

आर्ट गैलरी : स्मार्ट सिटी की ओर से तीन स्थान पर आर्ट गैलरी बनाई जाएगी। यह 15 करोड़ में तैयार की जाएंगी।

जलविहार : स्मार्ट सिटी की ओर से जलविहार में एक लेजर शो चलाया जाएगा। यह छह करोड़ रुपए में बनकर तैयार होगा।

आईएसबीटी : स्मार्ट सिटी की ओर से 25 एकड़ में आईएसबीटी बनाया जाएग। यह प्रोजेक्ट 18 महीने के अंदर 74 करोड़ में बनकर तैयार होगा। यह 200 बसें,ऑटो व कई दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। साथ ही यात्रियों के लिए प्रतिक्षालय और दुकाने व दफ्तर भी बनाए जाएंंगे।

-स्मार्ट स्कूल : स्मार्ट सिटी की ओर से शिक्षा नगर में 26 करोड़ की लागतर से कराए जा रहे स्कूल का कार्य 2023 में पूरा कर लिया जाएगा।

"स्मार्ट सिटी की ओर से काफी तेजी के साथ में प्रोजेक्ट पर कार्य किए जा रहे हैं। जनवरी में आमखो,थीम रोड,गैंडेवाली सडक़,तानसेन रोड सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही अन्य प्रोजेक्ट के कार्य भी तय समय सीमा में जल्द से जल्द पूरे किए जाएंगे।"
नीतू माथूर सीइओ स्मार्ट सिटी