
पिता के सामने पुत्र की हुई दर्दनाक मौत, सड़क पर फैल गया खून ही खून
डबरा। डबरा- भितरवार रोड पर कांशीपुर के पास सोमवार को दोपहर में एक यात्री बस ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना देहात थाना क्षेत्र की है। हालांकि गंभीर घायल होने पर उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद परिजन को बॉडी सुपुर्द कर दी गई है। भितरवार थाने में बस को पकड़ कर खड़ा करवा दिया है हालांकि चालक भाग गया है।
सुनील उर्फ खिल्ली (24) पुत्र राजू खटीक निवासी सलावई जिसकी काशीपुर के पास मुर्गे की दुकान है। दोपहर को उसके पिता घर से खाने का टिफिन लेकर दुकान पहुंचे थे लेकिन सुनील ने कहा कि में घर पर ही खाना खाऊंगा और कहकर पिता को दुकान पर बैठाकर टिफिन लेकर साइकिल से घर की ओर निकल पड़ा।
तभी कांशीपुर की पुलिया के पास डबरा से भितरवार की ओर जा रही यात्री बस ने पीछे से टक्कर मार दी और बस की चपेट में आने से उसका सिर कुचलने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर देहात पुलिस पहुंची और एबुंलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। इस दौरान उसके चाचा का रो-रो कर बुरा हाल था। पीएम के बाद परिजन को बॉडी सौंप दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
अगर रुक गया होता तो बच जाता...
दुकान पर ही खाना खिलाने के लिए रोक लेता तो यह हादसा नहीं होता लेकिन क्या पता था कि उसके घर जाने के दौरान वह हमेशा के लिए हमसे दूर हो जाएगा। शाम को जब उसका शव घर पहुंचा तो परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
Published on:
31 Jul 2018 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
