4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड सॉन्ग्स पर थिरके छात्र, गीतों से सीनियर्स को दी विदाई

आइटीएम में फेयरवेल पार्टी

2 min read
Google source verification
बॉलीवुड सॉन्ग्स पर थिरके छात्र, गीतों से सीनियर्स को दी विदाई

बॉलीवुड सॉन्ग्स पर थिरके छात्र, गीतों से सीनियर्स को दी विदाई

ग्वालियर.

आइटीएम यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ साइंस और फार्मेसी के फइनल ईयर स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी ‘रूखसत-2022’ आयोजित हुई। इसमें जूनियर स्टूडेंट्स ने कई मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं। सीनियर स्टूडेंट्स भी प्रस्तुतियों का हिस्सा बने। स्टूडेंट लीजा वी जेम्स ने सोलो सांग प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने दिल है छोटा सा... गाया। स्टूडेंट सेटिस्फाइ ने वेस्टर्न सोलो सॉन्ग गाया। टियाशा जाना ने सोलो फ्यूजन डांस की प्रस्तुति दी। सक्षम ने सॉन्ग तुम ही हो... सुनाया। पल्लवी और तान्या ने डुएट डांस किया। तुशांत एंड ग्रुप ने फ्यूजन ग्रुप सॉन्ग प्रस्तुत किया। मोबिता ने वेस्टर्न सोलो डांस और तुषार वत्सा ने तू जो मिला... सांग गाए। इस अवसर पर कुलपति एसएस भाकर सहित समस्त फैकल्टी उपस्थित रही। इस मौके पर प्रो वाइस चांसलर एसके नारायण खेडकऱ, डीन एकेडमिक्स डॉ रंजीत सिंह तोमर, स्कूल ऑफ साइंस के डीन डॉ वायसी गोस्वामी, स्कूल ऑफ फार्मेसी के डीन डॉ बालाकुमार चंद्रशेखरन, डीएसडब्ल्यू डॉ आनंद पांडे सहित विभिन्न डिपार्टमेंट्स के डीन, एचओडी व फैकल्टीज उपस्थित रहे।


इसके बाद ओपन माइक सेशन रखा गया, जो फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के लिए था। इसमें अपनी मनचाही परफॉर्मेंस देनी थी या फिर अपनी फीलिंग को सभी से शेयर करना था। जिसमें नेशनल के साथ इंटरनेशनल स्टूडेंट्स ने भी कॉलेज, फ्रेंड्स, फैकल्टीज व स्टूडेंट लाइफ जर्नी की सुनहरी यादें शेयर की। इसके बाद ‘सफर’ शार्ट मूवी दिखाई गई, जिसमें फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के यादगार मूमेंट्स को वीडियो में दिखाया गया। इंटरनेशनल स्टूडेंट्स ने जब अपने इमोशंस शेयर किए तो वो खासतौर पर सबका दिल छू गए।आखिर में मिस्टर फेयरवेल ओर मिस फेयरवेल के नामों की घोषणा के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

जीवन की चुनौतियों को अपनाएं और सीखें: डॉ भाकर
वाइस चांसलर डॉ एसएस भाकर ने कहा कि हमेशा ध्यान रखें आप जो भी करेंगे वो आप स्वयं के लिए नहीं करेंगे बल्कि आपकी पर्सनालिटी आपके एजुकेशन इंस्टीट्यूट को भी रिप्रजेंट करती है, जहां आपने एजुकेशन ली है। जहां भी रहें वहां बेहतर इंसान के रूप में सद्भाव रखें और एक अच्छा माहौल बनाएं। जीवन में हर चुनौतियों को अपनाएं और उनमें सफल हों। सफल न भी हो सकें तो उनसे सीखें। जीवन के किसी भी मोड़ पर आपको हमारा मार्गदर्शन चाहिए हम हमेशा उसके लिए तत्पर रहेंगे।