
ये खिलाड़ी जिनको किया गया सम्मानित
ग्वालियर. शहर की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से School of Taekwondo Martial Arts Academy द्वारा “Achiever Day” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में अकादमी के कुल 32 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 16 बालिका और 18 बालक वर्ग के खिलाड़ियों को वर्षभर की उत्कृष्ट उपलब्धियों, ब्लैक बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के आधार पर सम्मान प्रदान किया गया।
District Taekwondo Association Gwalior के सचिव अजय गुप्ता ने कहा, खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत और अनुशासन को सराहने के लिए यह आयोजन किया गया। उनका मानना है कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को खेल के प्रति और अधिक प्रेरित करते हैं। मुख्य अतिथि के रूप में बट्टेश्वर के सरपंच एवं अभिनेता Narayan Singh Bhadoriya उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि शैलू चौहान ने खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अकादमी के कोच को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया।
Updated on:
26 Feb 2026 01:00 am
Published on:
26 Feb 2026 01:00 am
