3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां टीचरों को मिलेगा 60 हजार वेतन,अभी भी खाली है यह पोस्ट

जेयू कुलपति ने बनाया प्रपोजल, भोपाल में 5 सितम्बर को आयोजित स्टेडिंग कमेटी में पास होने रखा जाएगा प्रपोजल

2 min read
Google source verification
HAPPY TEACHERS DAY WISHES 5TH SEPTEMBER AMAZING TEACHER IN THE WORLD WISHES IN HINDI ENGLISH

HAPPY TEACHERS DAY WISHES 5TH SEPTEMBER AMAZING TEACHER IN THE WORLD WISHES IN HINDI ENGLISH

ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी (जेयू) में टीचरों की कमी पूरी करने के लिए कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने नया प्रस्ताव बनाया है। इसमें कॉन्ट्रेक्ट पर नियुक्त किए गए शिक्षकों का वेतन 25 हजार की जगह अब 35 से 60 हजार तक बढ़ाने की सिफारिश की गई है,ताकि शिक्षक मन लगाकर अपना शैक्षणिक कार्य कर सकें। इसमें ६० हजार वेतन रिटायर्ड टीचर्स के लिए रखा गया है। यह प्रस्ताव 5 सितम्बर को भोपाल में होने वाली स्टेडिंग कमेटी की बैठक में रखा जाएगा। दरअसल जेयू में करीब २० साल से शिक्षकों की बेहद कमी है।

यह खबर भी पढ़ें : घर वाले सोते रहे छत से कूदकर प्रेमी संग भागी यह लड़की,अब इस हाल में पहुंची फैमली के पास

जेयू प्रबंधन शासन से कई बार शिक्षकों के करीब ८० से अधिक पदों की मांग कर चुका है,लेकिन शासन ने इसका कोई जवाब नहीं दिया है। शासन की इस बेरुखी से तंग आकर वर्तमान कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला यूजीसी से करीब ५० लाख का फंड विगत वर्ष लाई थीं। जिससे शिक्षकों की अस्थाई नियुक्ति की जा सके। इसके बाद जब शासन से इन शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए अनुमति मांगी तो जुलाई में भेजा गया प्रपोजल दिसम्बर में जाकर मंजूर हुआ।

यह खबर भी पढ़ें : BF के साथ लिव-इन रिलशन में रह रही थी युवती, प्रेमी ने दिया ऐसा दर्द मिली इस हाल में

जिससे छात्रों की पढ़ाई तो बाधित हुई। साथ में यूजीसी से आई राशि खर्च न हो पाने का संकट भी बढ़ गया। फिलहाल टीचरों की कमी से निजात पाने के लिए कुलपति स्टेडिंग कमेटी से यह प्रस्ताव पास कराएगी। ताकि अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति की जा सके। टीचरों की नियुक्ति यूजीसी के नियमानुसार होगी।

यह खबर भी पढ़ें : कांग्रेस ने किया ऐसा विरोध,आठ मिनट की नारेबाजी के बाद तीन मिनट में आ गए कलेक्टर

यह होगा फायदा
जेयू में कॉन्ट्रेक्ट टीचरों का वेतनमान बढ़ाने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि प्रदेश के अनुभवी टीचर जेयू में पढ़ाने के लिए आ सकेंगे। प्रबंधन के अनुसार अब तक वेतन कम होने के कारण अच्छे टीचर मिलने में बहुत परेशानी हो रही थी। यह समस्या सभी यूनिवर्सिटी की है। वर्तमान में जेयू में करीब ८७ कोर्स चल रहे हैं। लेकिन टीचरों की संख्या १६० की जगह ६० से भी कम है।

"टीचरों का वेतनमान बढ़ाने के लिए प्रपोजल तैयार किया है। इसमें कॉन्ट्रेक्ट पर नियुक्त टीचर का वेतन 35,40 और 60 हजार होगा। प्रस्ताव पास होते ही यूजीसी के नियमों के अनुसार टीचरों की नियुक्ति की जाएगी।"
प्रो.संगीता शुक्ला, कुलपति, जेयू

Story Loader