
मंच से युवतियों ने कहा मेरे माता-पिता का जो सम्मान करे, वही मेरा जीवन साथी
ग्वालियर. अग्रवाल परिचय सम्मेलन की ओर से 101 वा युवक-युवती परिचय सम्मेलन फूलबाग स्थित मानस भवन में संपन्न हुआ। परिचय सम्मेलन में इस बार अग्रवाल समाज के साथ-साथ जैन समाज, गहोई वैश्य, माथुर, माहेश्वरी समाज के युवक-युवतियों के पंजीयन किए गए थे। मंच से 120 युवक-युवतियों ने विवाह के लिए परिचय दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल थे, उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता आती है, साथ ही युवक-युवती एक-दूसरे को पसंद भी कर लेते हैं। मंच पर परिचय देने आईं अधिकांश युवतियों का यही कहना था जो मेरे माता-पिता का सम्मान करे, वही मेरा जीवनसाथी बनेगा। कार्यक्रम में प्रशांत हुड्डावाल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, भाजपा संयोजक पारस जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष आप पार्टी रोहित गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश मित्तल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कहा कि जो हमारी सुनेगा वैश्य समाज उसी को चुनेगा। मंच पर युवक-युवतियों का परिचय मुकेश सिंघल, नीलम शाह, बबीता अग्रवाल, मीनाक्षी गोयल, ज्योति अग्रवाल ने कराया। कार्यक्रम में आनन्द अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अनिल गर्ग, जयप्रकाश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, पीसी गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, साधना गोयल, कविता मंगल, लक्ष्मी अग्रवाल, रुचि अग्रवाल आदि मौजूद थे।
इनका हुआ सम्मान
युवक-युवती परिचय सम्मेलन में अतिथियों ने परिचय पत्रिका का विमोचन किया, परिचय पत्रिका में 480 युवक-युवतियों का विवाह के लिए पंजीयन किया गया है। इस अवसर पर समाज के 11 सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिन लोगों का सम्मान किया गया उनमें स्मिता जैन, हर्षिनी जैन, अजय जैन, विकास जैन, गोपाल जैन आदि शामिल थे।
Published on:
22 May 2023 11:10 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
