
महल जनता का है, आप वहां घूमने जाएंगे, चाट खाकर दौने भी वहीं फेंककर आएंगे, यह समय आने वाला है
कांग्रेस नेता व अभिनेता राज बब्बर ने महल पर निशाना साधते हुए कहा कि महल जनता का है। जनता को इसमें घू्मने मिलेगा और चाट खाने के बाद दौने भी वहीं फेंककर आएंगे। यह समय जल्द आने वाला है। क्योंकि प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बन रही है। बब्बर ने यह बात शुक्रवार को पत्रकारवार्ता को संबंधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री अधूरी बात बताते हैं। कभी पूरी बात नहीं कहते हैं। ग्वालियर में 57 साल का इतिहास था, जिसे कांग्रेस ने तोड़ दिया। ग्वालियर चंबल में अटरिया नीचे नहीं उतरते हैं, लेकिन इनकी जमीन खिसक चुकी है।
प्रदेश में भाजपा की 18 साल की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं मुरैना में एक जगह जा रहा था। मैंने देखा कि भाजपा सरकार सडक़ पुलिया भी नहीं बना सकी है। इन्होंने विकास नहीं किया है। प्रधानमंत्री के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश की जनता में से एक भी व्यक्ति ऐसा योग्य नहीं दिखा है, जो मुख्यमंत्री बन सके। उन्होंने अपने मंत्री व सांसदों को मैदान में उतारा है। ये सांसद किसी के नहीं है।
छल व कपट से सरकार बनाई है
-बब्बर ने कर्नाटक का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर भी भाजपा ने छल व कपट करके अपनी सरकार बनाई थी। उसके बाद भाजपा का क्या हश्र हुआ है, वह आपके सामने है। जनता ने मुंह तोड़ जवाब दिया। मध्य प्रदेश में भी इसकी तरह का हाल होने वाला है। कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने वाला है।
- उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह को उनकी पार्टी ने चेहरा न बना कर हटा दिया था। इस बार भी वे चेहरा नहीं है। भाजपा के स्थानीय विधायक हैं, उसमें कोई चेहरा नहीं है। उन्होंने यहां के लोगों को इस लायक नहीं समझा कि एक को रिप्लेश किया जा सके।
Published on:
11 Nov 2023 11:16 am

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
