कई ट्रेनों से उड़ाए थे लाखों के जेवरात व सामान
ग्वालियर. दस साल से ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर को जीआरपी ने सोडाला जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार फरार वारंटी को दबोचने के लिए जीआरपी काफी समय से प्रयासरत थी। शातिर चोर के खिलाफ अकेले जीआरपी में ही 9 बड़ी चोरियों के मामले दर्ज थे।आरोपी से चोरी किया माल मशरूका बरामद कर उससे अन्य मामलों को लेकर पूछताछ शुरु कर दी गई है।
जीआरपी टीआइ बबीता कठेरिया ने बताया कि जीआरपी द्वारा स्थायी फरार वारंटियों को दबोचने के लिए धरपकड़ अभियान शुरू किया गया है। इसी के चलते बीते दिनों जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीते दस साल से नो चोरियों के मामलों फरार शातिर चोर राहुल उर्फ शुभम जौहरी पुत्र संजीव उर्फ राजीव कुमार जौहरी उम्र 23 साल एल/14 एसोटेक विण्डसर हिल ग्वालियर जो अपने दूसरे साथी चोर अश्वनी श्रीवास्तव निवासी विंडसर हिल व सोनूपाल निवासी हजीरा के खिलाफ आज से दस साल पहले फरियादी जयदीप करोसिया निवासी सहित लगभग नो मुसाफिरों ने इस गैंग के खिलाफ चोरियों के मामले दर्ज कराए थे। बीते रोज जीआरपी को सूचना मिली थी कि इस गैंग का एक आरोपी जयपुर में सोडाला इलाके में रह रहा है। मुखबिर से मिली पिन प्वॉइंट सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम आरोपी के जयपुर स्थित घर के दरवाजे पर जा खड़ी हुई। टीम ने आरोपी राहुल उर्फ शुभम जौहरी को दबोच लिया।