
. साइबर ठग
ग्वालियर . साइबर ठग लगातार ऐसे नए पैंतरे अपना रहे हैं, जिनका तोड़ तलाशने में पुलिस भी उलझ रही है। ठगों ने इंडियन एयरफोर्स में पदस्थ एक वायुसैनिक के दो बैंक खातों को रातों-रात खाली कर दिया। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित से न तो किसी ने ओटीपी मांगा और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक कराया गया। पीड़ित को सिर्फ खाते से रकम निकलने के मैसेज मिले और तब ठगी का पता चला। गांधी नगर निवासी ऋषि नरगोवा ने पुलिस को बताया कि वे वर्तमान में महाराजपुरा एयरबेस में पदस्थ हैं। 6 फरवरी की रात करीब 10.30 बजे उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया था, जिसे उन्होंने सिर्फ देखा। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई। ठगों ने एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से 95 हजार रुपये और इंडसइंड बैंक के कार्ड से 71 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की। कुल 1.67 लाख रुपये की ठगी सामने आई है। पीड़ित के अनुसार उनके नाम से 8 मोबाइल फोन खरीदे गए हैं।
पुलिस के सामने नई चुनौती
महाराजपुरा थाना टीआई यशवंत गोयल ने बताया कि वायुसैनिक के दोनों बैंक खातों में सेंधमारी की गई है। ओटीपी किस माध्यम से जनरेट हुआ और खरीदारी किस ऑनलाइन शॉङ्क्षपग प्लेटफॉर्म से की गई, इसकी जांच की जा रही है। बैंक और संबंधित प्लेटफॉर्म से डिटेल मांगी गई है।
Updated on:
11 Feb 2026 06:32 pm
Published on:
11 Feb 2026 06:31 pm
