4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत के रास्ते स्कूल संचालक के घर में घुसे चोर गहने, कपड़े और रकम चोरी कर भागे

बहोड़ापुर इलाके में हुई चोरी की वारदात

less than 1 minute read
Google source verification
छत के रास्ते स्कूल संचालक के घर में घुसे चोर गहने, कपड़े और रकम चोरी कर भागे

छत के रास्ते स्कूल संचालक के घर में घुसे चोर गहने, कपड़े और रकम चोरी कर भागे

ग्वालियर। चोरों की गैंग ने शहरवासियों का दिन का चेन और रातों की नींद उड़ा रखी है। मौका मिलते ही चोर सूने घर या दुकान के ताले तोडक़र कीमती सामान चोरी कर भाग जाते हैं। इस बार चोर बहोड़ापुर इलाके में घुस आए। स्कूल संचालक के घर के ताले तोडक़र गहने, कीमती कपड़े और नगदी चोरी कर भाग गए। चोरी का पता चलने पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात चोर पर मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक विनय नगर निवासी नारायण दत्त तिवारी के घर में चोरी हुई है। नारायण स्कूल संचालक है। वे नोएडा में स्कूल चलाते हैं। विनय नगर घर में एक किराएदार रखा हुआ है। घर की देखरेख की जिम्मेदारी साले पर है। कुछ दिन पहले ही उनके साले की शादी थी, इसलिए पूरे परिवार सहित ग्वालियर आए और साले की शादी में शरीक हुए। शादी में शामिल होने के बाद नोएडा चले गए। शनिवार रविवार की दरमियानी रात चोर छत के रास्ते से उनके घर में घुस आए। सूना घर मिलने पर तसल्ली से हर कमरे की तलाशी ली। अलमारी का लॉक तोडक़र उसमें रखे करीब ४ तोले सोने के जेवर, २० चांदी के सिक्के, ७ जोड़ी पायल, १५ साडि़यां, १० सूट, शॉल और करीब १८ हजार रुपए चोरी कर भाग गए।

यहां भी ताले तोडक़र गहने किए चोरी
इधर महाराजपुरा थाना क्षेत्र की सुखराम कॉलोनी में जगदीश सिंह राजपूत के सूने घर में भी ताले तोडक़र चोर गहने, नकदी चोरी कर भाग गए। जगदीश इंदौर में प्राइवेट जॉब करते हैं। कुछ दिन पहले परिवार को भी इंदौर ले गए थे। घर में किराएदार था। रात को चोर उनके पोर्सन में घुस आए और अलमारी तोडक़र गहने, कंप्यूटर और करीब ११ हजार रुपए चोरी कर भाग गए। महाराजपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कर लिया है।