23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्र में ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ी, झांसी रोड पर आरपीएफ का विशेष बंदोबस्त

नवरात्र के दिनों में शीतला माता जाने वाले भक्त अक्सर करते हैं पत्थरबाजी

less than 1 minute read
Google source verification
नवरात्र में ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ी, झांसी रोड पर आरपीएफ का विशेष बंदोबस्त

नवरात्र में ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ी, झांसी रोड पर आरपीएफ का विशेष बंदोबस्त

ग्वालियर. नवरात्र के दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडऩे को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने झांसी रोड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। खासकर शीतला माता मंदिर में नौ दिनों तक चलने वाली पूजा-अर्चना के कारण रातभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है।
पिछले वर्षों में रात के समय झांसी रोड से गुजरते हुए कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे कई ट्रेनों को नुकसान पहुंचा था। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार आरपीएफ ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं।
रेलवे सूत्रों के अनुसार रात में ग्वालियर-शिवपुरी रेलखंड पर कई ट्रेनों का संचालन होता है, इसलिए सुरक्षा इंतजाम और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं। यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
रात में विशेष गश्त
नवरात्र के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए झांसी रोड के आसपास आरपीएफ की टीम लगातार गश्त करेगी। रात में आरपीएफ टीआई के नेतृत्व में अतिरिक्त स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ रेल यातायात को बाधित होने से बचाना प्राथमिकता है। असामाजिक गतिविधि करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेलवे ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से आयोजित हो सके।