
बिहार से मध्यप्रदेश पहुंची अग्निपथ की आग, ग्वालियर में भड़की हिंसा, चक्काजाम कर लगाई आग
ग्वालियर. अग्निपथ स्कीम के विरोध में 4 हजार से अधिक युवाओं ने सड़क पर उतरकर जमकर उत्पात मचाया, सड़कों पर चक्काजाम कर रेलवे स्टेशनों पर पटरियों पर भी आग लगा दी, उपद्रव बढ़ते देख भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया, ऐसे में रेलवे स्टेशन सहित मुख्य मार्ग छावनी में तब्दिल हो गया। आपको बतादें कि अग्निपथ स्कीम की ये आग बिहार से भड़कते हुए एमपी तक आ पहुंची है।
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम का ग्वालियर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है, प्रदर्शनकारियों ने शहर के रेलवे स्टेशन सहित मुख्य मार्गों पर प्रदर्शन कर टायरों में आग लगा दी है, बताया जा रहा है कि विरोध की ये चिंगारी बिहार से भड़क कर मध्यप्रदेश तक पहुंच गई है।
ग्वालियर के गोला का मंदिर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों ने चक्का जाम कर दिया है। इसी बीच सड़क पर टायर जलाकर छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एडीएम मौके पर पहुंचे हैं। अग्निपथ स्कीम के विरोध में अचानक 4 हजार से अधिक युवाओं के सड़क पर उतर जाने से हड़कंप मच गया, विरोध में बढ़ती हिंसा को देखकर भारी संख्या में पुलिस बल भी सशस्त्र सड़कों पर उतर आया, प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन पर स्थित पटरियों पर भी आग लगा दी।
क्या है ये योजना
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र की अग्निपथ योजना के तहत इस साल 46 हजार युवाओं को सहस्त्र बलों में शामिल किया जाना है। योजना के मुताबिक इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में युवाओं की भर्ती चार साल के लिए होगी और उन्हें ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा। आर्मी में सैनिक (जवान), नेवी में नाविक और एयरफोर्स में एयरमैन की जो भर्ती है, वो भर्तियां अब इस योजना के तहत होंगी। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया तय की जाएगी जिसमें ‘अग्निवीर‘ स्थायी होने के लिए आवेदन देंगे।
कितनी होनी चाहिए उम्र
- आयु सीमा - 17 वर्ष से 21 वर्ष वालों को मौका मिलेगा।
- आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिक स्तर की भर्ती के नियम पुराने वाले ही रहेंगे। जैसे जनरल ड्यूटी (जीडी) सैनिक की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं पास ही रहेगी। अलग-अलग श्रेणियों में 10वीं-12वीं पास युवाओं को मौका मिलेगा।
12वीं पास ही भर्ती के लिए होंगे पात्र
सेना भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूर्ववत ही रहेगी। 12वीं पास उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र होंगे. फिजिकल स्टैंडर्ड और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा, जो वर्षों के लिए अग्निवीर के तौर पर सेना में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। अग्निपथ योजना के तहत भर्ती का पहला बैच 2023 में आएगा।
यह भी पढ़ें : अध्यक्ष की तरह पार्षद लड़ेंगे नगरपालिका और परिषद का चुनाव, पार्टियों ने जारी की लिस्टें
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि भारतीय सेना में शॉर्ट टर्म एग्रीमेंट के आधार पर अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किए गए जवानों को राज्य पुलिस की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।
Updated on:
16 Jun 2022 03:15 pm
Published on:
16 Jun 2022 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
