28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / ग्वालियर चंबल संभाग में अब और कंपकपाने वाली पड़ेगी सर्दी, यहां देखें आंकड़े

ग्वालियर चंबल संभाग में अब और कंपकपाने वाली पड़ेगी सर्दी, यहां देखें आंकड़े

रात का तापमान ढाई डिग्री गिरा, दिनभर चलीं सर्द हवाएं, आज छाएंगे बादल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 24 Dec 2019, 1:02 PM IST

weather

ग्वालियर चंबल संभाग में अब और कंपकपाने वाली पड़ेगी सर्दी, यहां देखें आंकड़े,ग्वालियर चंबल संभाग में अब और कंपकपाने वाली पड़ेगी सर्दी, यहां देखें आंकड़े

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में ठंड का असर अब कुछ और ही अधिक पडऩे लगा है। मंगलवार सुबह से ही सर्द हवाओं के चलने से एक बार फिर लोगों को कंपकपा कर रख दिया है। सुबह से छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन ने लोगों को हिलाकर रख दिया। सुबह से ही ठंडी हवाओं के चलते लोग घरों के अंदर भी परेशान होते रहे। इससे एक बार फिर से ग्वालियर चंबल संभाग में मौसम में बदलाव आ गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम 6.0 डिग्री दर्ज किया गया।

कोहरा कम होने से बढ़ी गलन
मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि कोहरे का असर कम होने से अब गलन बढ़ रही है। कोहरा न होने से दिन में अच्छी धूप निकलती है। इसके बाद सर्दी और गलन का प्रकोप बना रहता है। मंगलवार को भी हल्के बादल छाएंगे। सिस्टम के बनने से आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। दिन में हवाएं चलने से गलन में कमी नहीं आएंगी। जिससे सर्दी का अहसास होता रहेगा।

सचखंड 10 घंटे देरी से आई
कोहरे के चलते पिछले कई दिनों से ट्रेनों की रफ्तार पर भी अंतर देखने को मिल रहा है। सोमवार का सचखंड एक्सप्रेस अपेन निर्धारित समय से 10 घंटे की देरी से आई। वहीं छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चली। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दिल्ली की ओर से आने वाली ज्यादातर ट्रेने अपने समय से आई।

alert :
heavy rains
and cold in gwalior weather " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/12/24/weather_morena_5548871-m.jpg">

एक ही दिन में गिरा 2.5 पारा
मौसम में आ रहे बदलाव के चलते एक ही दिन में रात का तापमान में 2.5 डिग्री का अंतर देखने को मिला। रविवार को जहां रात का तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को यह तापमान 6 डिग्री पर आ गया। इससे ठंड एक बार फिर से बढ़ गई।

ऐसे बदल रहा रात का पारा