
heavy rain alert
मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में पहुंच गई है। साथ ही बंगाल की खाड़ी भी शांत है। इस वजह से मानसून ब्रेक हो गया है। शहर में तेज हवा चल रही है और बादल भी छा रहे है, लेकिन नमी कम होने की वजह से बरस नहीं रहे। गर्मी के कारण सड़कों पर जमी मिट्टी भी उखड़कर धूल बन गई है, जिससे लोग बेहाल हैं। लोगों को बारिश का इंतजार होने लगा है।
ये सिस्टम नहीं करा पा रहे बारिश
● मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में है। हिमालय के क्षेत्र में बारिश हो रही है, लेकिन इसका असर मैदानी इलाके के ऊपर नहीं हो रहा है। उत्तर बिहार के पास चक्रवातीय घेरा बना है। इस घेरे से भी मौसम प्रभावित नहीं हो रहा है।
● मानसून ट्रफ लाइन को सामान्य स्थिति में आने में तीन चार दिन लग सकते हैं। इसके सामान्य होने पर बरिश की संभावना बनेगी।
कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे
मानसूनी सिस्टम के एक्टिव नहीं होने से अगले 24 घंटे में कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी जरूर हो सकती है। भोपाल में बादल छाए रहेंगे। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।
अधिकतम तापमान-33.4 डिसे
न्यूनतम तापमान-25.2 डिसे
कुल बारिश-513.8 मिमी
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 26.0
08:30 27.6
11:30 31.8
14:30 32.6
17:30 32.4
Published on:
10 Aug 2023 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
