MP News: शादी के एक साल बाद भी पति लगातार घंटों मोबाइल पर व्यस्त होकर घर से बाहर जाकर बातें करता था। यह बात पत्नी को हजम नहीं होती थी...जानिए पूरा मामला।
MP News: शादी के एक साल बाद भी पति लगातार घंटों मोबाइल पर व्यस्त होकर घर से बाहर जाकर बातें करता था। यह बात पत्नी को हजम नहीं होती थी। जब भी पत्नी पति से इस बात को लेकर पूछताछ करती तो वह इधर- उधर की बातें करके टाल जाता। इसके बाद पत्नी ने सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट के जरिए दोस्ती कर पति को एक लग्जरी होटल में मिलने बुलाया और उसे रंग हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उनके दांपत्य जीवन में दरार आ गई।
माधौगंज थाना क्षेत्र के यह दंपती(Wife becomes Instagram girlfriend) का मामला लगभग तीन महीने से चल रहा है। पति और पत्नी की थाने में काउंसलिंग की जा रही है। पति हमेशा अपनी ही सारी गलती मान रहा है। लेकिन पत्नी अभी पति की गुस्ताखियों को माफ करने तैयार नहीं है।
इस मामले के बाद यह पूरा मामला परिवार के सदस्यों को पता चल गया है। जब यह घटना हुई, उसके काफी समय तक मामला गुप्त रहा। लेकिन धीरे-धीरे परिवार की खुशियां कम होने लगी तो सभी सदस्यों को इसकी जानकारी मिल गई। अब परिवार के सदस्य एक दूसरे से इस मामले में बात तक नहीं कर पा रहे है।
इस मामले के बाद लगातार दो से तीन काउंसलिंग हो चुकी है। हर बार पति अपनी गलती तो मान रहा है, लेकिन पत्नी उसे माफ करने को तैयार नहीं है।- रश्मि भदौरिया, प्रभारी महिला थाना