2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना रॉयल्टी चुकाए कर रहे थे रेत का कारोबार, पकड़े गए नौ डंपर

लुहारी रेत घाट से आ रहे डम्पर के चालक मौके से भागे, पुलिस ने की कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

shyamendra parihar

•

Updated: 17 Feb 2018, 12:11 AM IST

without-a-royalty-the-sand-was-trading-the-nine-dumpers-caught

ग्वालियर. लुहारी अवैध रेत घाट से रेत भरकर ग्वालियर की ओर जा रहे ९ रेत के डम्परों को सांखनी तिराहे से पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को देर रात पकड़ा। यह सभी डम्पर अवैध परिवहन के साथ अवैध रूप से रेत ले जा रहे थे। किसी के पास रॉयल्टी नहीं मिली। कार्रवाई के दौरान चालक डम्पर छोडक़र भाग निकले जिससे रेत ले जाने वाले लोगों के नाम नहीं पता चल सके है।

एसडीओपी निवेदिता गुप्ता को सूचना मिली कि अवैध रूप से रेत से भरे डम्पर लुहारी रेत घाट से रेत भरकर जा रहे है। पुलिस बल भेजा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ९ डम्पर पकड़े। रात के अंधेरें में यह सभी डम्पर अवैध परिवहन करते मिले। किसी के पास रायल्टी नहीं मिली। चालकों के भाग जाने से पुलिस कर्मचारी डम्परों को चलाकर भितरवार थाने लाए और थाना परिसर में रखवाया। इन सभी के खिलाफ प्रकरण बनाया गया।

लुहारी रेत घाट से अवैध खनन जारी: लुहारी रेत घाट पूरी तरह से अवैध है फिर भी लुहारी रेत घाट से सबसे अधिक खनन किया जा रहा है। आखिर लुहारी रेत घाट से निरंतर रेत का कारोबार जारी है ऐसा नहीं है कि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई के बाद भी अंकुश नहीं लग पा रहा है जिससे प्रशासन की भी कार्रवाई में औपचारिकता दिखाई देती है।
इस संबंध में एसडीओपी निवेदिता गुप्ता का कहना है कि सूचना मिली कि ९ डम्पर अवैध परिवहन कर रहे है पुलिस को भेजकर जब्ती की कार्रवाई की गई। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। माईनिंग विभाग को जानकारी भेज दी गई है।

ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त
डबरा. सिटी थाना क्षेत्र के मिश्रा फार्म के सामने एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई है। सुनील पुत्र बच्चीलाल ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ट्रक एनएल ०१ एए ५५१२ के चालक ने टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हों गई है और उन्हैं भी चोट आई।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़