
woman with her choti
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में चोटी कटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पहले ये घटनाएं सिर्फ ग्रामीण इलाकों तक सीमित थी,लेकिन अब ये घटनाएं शहरी इलाकों में भी होने की सूचना मिलने लगी है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा घटनाएं ग्वालियर चंबल संभाग से आ रही हैं। शनिवार को अंचल में ग्वालियर में एक, शिवपुरी में एक और दतिया के दो स्थानों पर महिलाओं की चोटी कट गई। चौंकाने वाली बात ये है कि बंद कमरे में भी चोटी कट गई, जिससे इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं।
ग्वालियर के शहरी इलाके में कटी चोटी
ग्वालियर के न्यू साकेत नगर में रहने वाली सरिता गौतम बीती रात अपने कमरे से सोईं थी। जब सुबह उठीं तो उनके होश उड़ गए। सुबह उठने पर उन्होंने अपने बाल देखे तो उनकी चोटी कट चुकी थी। मामले की सूचना उन्होंने अपने परिजनों और पड़ोसियों को दी। इस पूरी घटना से इलाके की महिलाएं खौफजदा हो गई हैं।
महिला की सोते समय काटी चोटी, दहशत में पूरा गांव
श्योपुरी के करैरा जनपद पंचायत अंतर्गत आने बाले ग्राम पंचायत सिलारपुर के आदिवासी पुरा में महिला सिमित्रा आदिवासी बीती रात अपने घर कमरे में सो रही थी और कमरे की कुंडी भी लगी थी कि करीब सुबह 4 बजे जब महिला को अपने बाल खींचने का अहसास हुआ तो वह डर गई और जागी तो आस पास उसे कोई नजर नही आया और देखा कि किसी ने उसकी **** काट दी ओर कटी चोटी का हिस्सा नीचे जमीन पर पडा था।
जब यह घटना सुने अपने परिजनों को बताई ओर धीरे धीरे यह बात पूरे गांव मे आग की तरह फैल गई खबर सुनते ही पूरे गांव के लोगो में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया ओर लोग उक्त महिला के घर के सामने देखने बालो भीड़ लग गई।
दतिया में दो जगह कटी चोटियां
दतिया में चोटी कटने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। दतिया के ग्राम वनवास में पार्वती अहिरवार की भी कटी चोटी। भगवापुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोरसा में महादेवी पत्नी ओमप्रकाश चौधरी की चोटी कट गई। इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
ये टोटके अपना रहे हैं लोग
चोटी को बचाने के लिए महिलाएं कई टोटके अपना रही हैं। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अपने घर के बाहर गेरुआ रंग के हाथ के निशान लगा लिए हैं। साथ यहां लोग घरों के बाहर नींबू मिर्ची भी लटका रहे हैं। इसके अलावा बताया जा रहा है कि लोग अब टोने टोटके करने वाले तांत्रिक बाबाओं का सहारा भी लेने लगे हैं।
Updated on:
05 Aug 2017 06:53 pm
Published on:
05 Aug 2017 06:49 pm
